एक्सप्लोरर

'शर्ते ऐसी कि हर किसी को नहीं मिलेगा लाभ', आयुष्मान योजना को लेकर देवेंद्र यादव का बीजेपी पर तंज

Devendra Yadav News: कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने आयुष्मान भारत योजना पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि योजना की शर्तें ऐसी हैं कि हर जरूरतमंद को इसका लाभ नहीं मिलेगा.

Delhi News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को बीजेपी सरकार की आयुष्मान भारत योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह योजना लागू करना अच्छा कदम है, लेकिन इसकी शर्तें ऐसी हैं कि हर जरूरतमंद को इसका लाभ नहीं मिलेगा. उन्होंने बीजेपी पर दिल्ली की जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया और दिल्ली के अस्पतालों की बदहाल स्थिति को सुधारने की मांग की. 

‘अस्पतालों की हालत सुधारने पर ध्यान दे सरकार’ 

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में आयुष्मान योजना के साथ-साथ सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा पर भी ध्यान देना जरूरी है. उन्होंने कहा, “कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए अस्पताल आज बदहाली का शिकार हैं. केजरीवाल सरकार की नाकामी के चलते डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी है. ज्यादातर ऑपरेशन थिएटर बंद पड़े हैं, दवाइयाँ उपलब्ध नहीं हैं और टेस्ट की सुविधाए न के बराबर हैं. बीजेपी सरकार को पहले इसे दुरुस्त करना चाहिए.”  

‘आयुष्मान की शर्तें हर किसी के लिए नहीं’

यादव ने आयुष्मान योजना की सच्चाई पर सवाल उठाते हुए कहा, “बीजेपी इसका ढोल पीट रही है, लेकिन योजना की शर्तें ऐसी हैं कि अगर किसी के पास दोपहिया वाहन, टीवी या पक्का मकान है, तो उसे लाभ नहीं मिलेगा. देश की 145 करोड़ जनसंख्या में सिर्फ 25 लाख आयुष्मान वंदना कार्ड बने हैं और केवल 32,000 अस्पतालों में इलाज संभव है, जिनमें 14,000 से ज्यादा निजी हैं. यह हर किसी के लिए नहीं है.”  

‘1 लाख कार्ड का लक्ष्य भ्रामक’

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार का 10 अप्रैल तक 1 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य भ्रामक है. उन्होंने बताया, “दिल्ली में 4 लाख से ज्यादा लोग 70 साल से ऊपर के हैं.  सरकार आयुष्मान वय वंदना कार्ड में उम्र को 60 साल तक करने की बात कर रही है, लेकिन अभी सिर्फ 1 लाख कार्ड का लक्ष्य है. अगर 68,000 अंत्योदय अन्न योजना कार्डधारकों को प्राथमिकता दी जाएगी, तो बाकी के लिए सिर्फ 32,000 कार्ड ही बचेंगे. यह दावा कि हर गरीब को 10 लाख का मेडिकल कवर मिलेगा, जुमला साबित होगा.”  

‘30 लाख लोगों का इलाज कैसे संभव?’
  
यादव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल किया, “दिल्ली की 3 करोड़ आबादी में अगर 10% लोग भी आयुष्मान कार्ड के तहत लाभ मांगेंगे, तो 30 लाख लोगों का इलाज कैसे होगा ? सरकार की योजना क्या है?” उन्होंने कहा कि पहले चरण में अंत्योदय अन्न योजना के 68,000 कार्डधारकों को लाभ मिलेगा, लेकिन बाकी जरूरतमंदों के लिए स्पष्ट रणनीति का अभाव है.  

‘बीजेपी कर रही जनता को गुमराह’

कांग्रेस नेता ने कहा कि आयुष्मान योजना आज से दिल्ली में शुरू हो गई है, लेकिन इसके तहत मेडिकल सुविधाएं देने में बीजेपी जनता को भ्रमित कर रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को अस्पतालों की स्थिति सुधारने और योजना की शर्तों को सरल करने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि वास्तव में जरूरतमंदों को लाभ मिल सके.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget