एक्सप्लोरर

देवेंद्र यादव ने केजरीवाल पर साधा निशाना, पानी-बिजली और पॉल्यूशन को लेकर लगाए ये आरोप

Delhi Politics: देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ वादाखिलाफी की है.

Delhi Congress: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. देवेंद्र यादव ने कहा, ''केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ न सिर्फ वादाखिलाफी बल्कि उनके साथ धोखा भी किया है''.

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को फ्री पानी देने का वादा किया था, लेकिन आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में लोगों को गंदा पानी मिल रहा है. टैंकर माफिया पूरी दिल्ली में पीने का पानी बेच रहे हैं. यह बहुत बड़ा मुद्दा है और इसका समाधान करना जरूरी है''.

उन्होंने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा, ''केजरीवाल ने मुक्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन आज बिजली की दरें बढ़ गई हैं. शीला दीक्षित की सरकार के समय में बिजली की दरें 5 रुपये यूनिट थीं, लेकिन अब यह 10-12 रुपये यूनिट हो गई हैं''. उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल लोकपाल बिल की बात करते थे, लेकिन आज 11 वर्ष बीतने के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं है.

 दिल्ली के विकास के लिए कुछ नहीं किया: यादव

देवेंद्र यादव ने यह भी कहा कि केजरीवाल की सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए कुछ नहीं किया है. वह कांग्रेस थी जिसने डीजल वाली बसों को सीएनजी में कन्वर्ट करने का काम किया था. ये कांग्रेस ही थी जिसने दिल्ली में फ्री सिलेंडर देने की शुरुआत की थी. उन्होंने आगे कहा, ''आज यमुना किस हालत में है यह सबके सामने है. बिना ट्रीट किये दिल्ली का गंदा पानी यमुना में डाला जा रहा है, यही वजह है कि आज उसे गंदे नाले के रूप में देखा जाने लगा है. सरकार ने दिल्ली के विकास के लिए कुछ नहीं किया है''.

दिल्ली कांग्रेस निकालेगी दिल्ली न्याय यात्रा
 
डीपीसीसी अध्यक्ष ने आगे कहा, राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा की, जिसमें गर्मी, बारिश और बर्फ सबकुछ उन्होंने झेला. इसके अलावा आतंकी धमकी भी मिली, बावजूद इसके उन्होंने देश को जोड़ने के लिए, देश की समस्याओं को प्रमुखता से उठने के लिए यात्रा निकाली जो देश के इतिहास में सफलतम यात्रा के रूप में जानी जाएगी. इस यात्रा का दिल्ली में भी कहीं न कहीं असर महसूस होता है.

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी की नूरा-कुश्ती की वजह से दिल्ली बहुत कुछ झेलने को मजबूर है. इसलिए दिल्ली कांग्रेस राहुल गांधी के रास्ते को आगे बढ़ते हुए, 8 नवंबर से 4 दिसंबर तक "दिल्ली न्याय यात्रा" निकालेगी. इस यात्रा के दौरान पार्टी दिल्ली के लोगों के बीच पहुंच कर उनसे बात करेगी और उनकी पीड़ा जानेगी.

हर दिन, हर घर तक पहुंच कर जानेगी दिल्ली वालों की पीड़ा

यादव ने कहा, लगभग महीने भर तक चलने वाली दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान दिल्ली कांग्रेस हर दिन, हर घर तक पहुंचेगी और लोगों की पीड़ा जानेगी और आने वाले चुनाव में उनके दर्द को समझ कर उसका समाधान निकालने के लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार करेगी. यह यात्रा 8 नवंबर से राजघाट से शुरू होगी और चार चरणों में लगभग 70 विधानसभाओं को कवर किया जाएगा. पहले चरण में राजघाट से शुरुआत होगी और लगभग 16 विधानसभाओं को टच किया जाएगा, जिनमें चांदनी चौक, मटिया महल, बल्लीमारान, सदर बाजार, करोल बाग, पटेल नगर, दिल्ली कैंट, मोती नगर, शकूरबस्ती, श्रीनगर, मॉडल टाउन, आदर्श नगर और शालीमार शामिल हैं. 

इसके बाद तीन और चरण, जिसमें 15 से 20 नवंबर तक दूसरे, 22 से 27 नवंबर तक तीसरे और 29 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच चौथे चरण में लगभग 18, 16 और 20 विधानसभाओं को कवर किया जाएगा. यात्रा के दौरान, कांग्रेस पार्टी दिल्ली की जनता की समस्याओं को सुनने और समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध होगी. इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस दिल्ली के लोगों के पास जाएगी और उनके दुख और पीड़ा को समझने की कोशिश करेगी.

इसे भी पढ़ें: 'जब तक यूनिवर्सिटी...', DUSU चुनाव के नतीजों की घोषणा पर दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई रोक

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget