एक्सप्लोरर

'100 करोड़ के बजट का ऐलान तो कर दिया लेकिन...', देवेंद्र यादव ने रेखा गुप्ता सरकार को घेरा

Delhi Politics: देवेंद्र यादव ने कहा कि अव्यवस्थित तौर पर छोटी, सर्करी गलियों में घरों के बाहर लटके तार रोजमर्रा के जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है.

Devender Yadav News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने दिल्ली की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.  देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अग्नि शमन सुरक्षा, उच्च जोखिम वाले भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुधार करने के लिए 100 करोड़ के बजट का ऐलान किया, लेकिन आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली को बर्बाद करने के बाद भी बीजेपी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली को व्यवस्थित करने की बजाय सिर्फ घोषणाएं कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि तारों के जाल से मुक्ति का वादा करके 100 करोड़ के बजट का ऐलान तो कर दिया परंतु 2 महीने बीतने के बावजूद इस योजना पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है. 

उन्होंने कहा कि असल में बीजेपी सरकार अभी तक दिल्ली में योजनाबद्ध तरीके से काम करने की कोई नीति ही तैयार नहीं कर पाई है, यही कारण है कि हर विभाग के संबध में दिल्लीवालों को सिर्फ बीजेपी की घोषणाओं से ही संतुष्ट होना पड़ रहा है, काम कब होगा या नहीं होगा.  इस पर जनता आश्वस्त नहीं है.

देवेंद्र यादव ने कहा कि अव्यवस्थित तौर पर छोटी, सर्करी गलियों में घरों के बाहर लटके तार रोजमर्रा के जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहे हैं. पिछले वर्ष झांगोला में छत पर लटके तारों की चपेट ढाई साल का बच्चा आ गया, पटेल नगर में बारिश के दौरान पानी में करंट आने से छात्र की मौत हो गई थी.

उन्होंने कहा कि अति असुरक्षित क्षेत्र चांदनी चौक, जामा मस्जिद, दरिया गंज, मटिया महल, शाहीन बाग, अलीपुर, जैसी अनाधिकृत कॉलोनियों वाले घनी आबादी वाले हैं जहां सरकारें बार-बार घोषणा करने के बावजूद काम नहीं कर रही है. 

देवेंद्र यादव ने कहा कि रेखा गुप्ता द्वारा तारों के जाल से मुक्ति की घोषणा कोई नई नहीं है, इससे पहले भी आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने बिजली की खुली लटकी तारों से मुक्ति दिलाकर अंडरग्राउंड तारे बिछाने का दावा किया था परंतु 11 साल में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस सरकार द्वारा जो सुव्यवस्थित बिजली व्यवस्था विरासत में मिली थी उसको आम आदमी पार्टी ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया और उनका ध्यान सिर्फ बिजली दरों में बढ़ोत्तरी और भ्रष्टाचार पर रहा.

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को दिल्ली की जनता को सुरक्षित रखने के लिए तारों के जालों से मुक्ति की योजना पर तुरंत प्रभाव से काम शुरू करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, इन जानवरों की भूलकर भी न करें कुर्बानी, पढ़ें जरूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
Delhi News: कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़
कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget