एक्सप्लोरर

राजस्थान उपचुनाव के लिए इस सीट पर गुर्जर उम्मीदवार को मिलेगी प्राथमिकता? BJP नेता ने दिए संकेत

Rajasthan Bypoll Election 2024: राजस्थान की 6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है. बीजेपी सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

Rajasthan By- Election 2024: राजस्थान में छह सीटों पर उपचुनाव होने है. इन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. चुनावी तैयारियों को सिलसिले में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे. 

 प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल जब देवली-उनियारा क्षेत्र में पहुंचे तो वहां पर गुटबाजी की बातें सामने आई. जिसे लेकर उन्होंने कड़ा संदेश दिया है. सूत्रों की माने तो प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने वहां पर चार घंटे में कई लोगों से फीडबैक लिया है. 

गुटबाजी पर कार्रवाई के निर्देश
पार्टी में गुटबाजी की जानकारी मिलने पर राधा मोहन दास अग्रवाल ने स्पष्ट कर दिया कि कोई गुटबाजी नहीं चेलगी. उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि सबको मिलकर काम करना होगा, कोई यहां बाहरी नहीं है. टिकट उसी को मिलेगा जो सेवा के भाव से यहां पर काम करेगा. 

इसके बाद वहां पर उन्होंने एक-एक मंडल अध्यक्ष से जानकारी ली. उन्होंने सातों मंडल अध्यक्ष को मेहनत से काम करने की सलाह दी. प्रदेश प्रभारी ने वहां के विस्तारकों को फील्ड में जुट जाने को कहा. राधा मोहन दास ने महामंत्री दामोदर अग्रवाल को निर्देश दिया कि जो भी गुटबाजी कर रहा है उसपर तुरंत कार्रवाई की जाए, उसे छोड़ा न जाए.

कई पूर्व नेता गुटबाजी में जुटे
देवली- उनियारा विधानसभा चुनाव में हारने के बाद पार्टी में समीक्षा के दौरान गुटबाजी खुलकर सामने आई थी. जिसमें एक पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक नाम शामिल था. उन दोनों नेताओं की गुटबाजी खुलकर सामने आई थी. राधामोहन दास ने दोनों नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया. इस दौरान भी इनके समर्थक नारे बाजी कर रहे थे.

गुर्जर कैंडिडेट को मिलेगी प्राथमिकता
डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं. उन्होंने कहा कि बीजेपी में अनुशासन सर्वोपरि है, यहां कार्यकर्ता विचार और संगठन के अनुशासन का अनुसरण करें. 

डॉ अग्रवाल ने कहा कि संगठन के प्रयत्नों से सरकार के काम को घर-घर पहुंचाकर जनता को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करें. उन्होंने कहा कि बीजेपी विचारधारा आधारित वो पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है.

गुटबाजी खत्म करने की सलाह देते हुए प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता परिवार के भाव के साथ काम करता है, दूसरी तरफ कांग्रेस और अन्य राजनैतिक दल परिवार की पार्टी है. यहां से गुर्जर को ही टिकट में प्राथमिकता मिलेगी, इस बात के भी संकेत दिए गए हैं. 

ये भी पढ़ें: VHP की मांग- 'अजमेर ब्लैकमेल कांड' के दोषियों को हो फांसी, उदयपुर के देवराज हत्या मामले में कही ये बात 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget