एक्सप्लोरर

Delhi Weather Today: झमाझम बारिश के बाद आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? आंधी-तूफान के साथ गरज, जानें IMD का अलर्ट

Delhi Weather Update Today: दिल्ली में आज का मौसम सुहावना होने के साथ उमस भरा रहेगा. राजधानी में शनिवार (4 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.

दिल्ली में (शुक्रवार 3 अप्रैल) की रात मूसलाधार बारिश से नागरिकों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली में आज मौसम और ज्यादा खतरनाक रह सकता है. IMD ने तूफानी, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. 

साथ ही मौसम विभाग ने तेज हवाओं और तूफानी बारिश की चेतावनी दी है. राजधानी में सुबह से ही आसमान बादलों में छिपा हुआ नजर आएगा. वहीं शाम और दोपहर तक बिजली के साथ तेज हवाएं और बारिश होने का अनुमान है.

कैसा रहेगा दिल्ली में आज का मौसम?

दिल्ली में आज का मौसम सुहावना होने के साथ उमस भरा रहेगा. राजधानी में शनिवार (4 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. रात में बारिश के बाद ठंडक देखने को मिल सकती है. वहीं हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है.

दिल्ली में बिजली के चमकने से रात के समय तापमान में गिरावट होने की संभावना है. अगले 5 दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी.फिलहाल दिल्ली वालों को आज गर्मी से काफी राहत मिलेगी. शाम के समय हवा की रफ्तार में भारी बढ़ोतरी हो सकती है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

अगले 5 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली में अगले 5 दिन हल्की बारिश और राहत भरे साबित हो सकते हैं. रविवार (5 अप्रैल) को बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है. साथ ही अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहने की संभावना है. सोमवार (6 अप्रैल) को आसमान में घने बादल रहेंगे. मौसम में 45 प्रतिशत नमी रहने के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच सकता है. 

मंगलवार (7 अप्रैल) को मौसम फिर करवट बदलेगा. मंगलवार को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है. बुधवार (8 अप्रैल) को भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही मौसम में 55 प्रतिशत नमी देखने को मिल सकती है. 

बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक जा सकता है. वहीं गुरुवार (9 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक जाने की संभावना है. साथ ही आसमान में घने बादल रहने की उम्मीद है. दिल्ली के मौसम में पूरे हफ्ते बारिश और बादल के साथ काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा पर चौतरफा हमलों के बीच अमनातुल्लाह खान का बड़ा बयान, 'क्या आप हमारी पार्टी को...'

फियाज उल मुस्तफा उत्तर प्रदेश के रामपुर से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पीजी टीवी जर्नलिज्म किया है, जबकि रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. फियाज उल मुस्तफा को राजनीतिक और एंटरटेनमेंट बीट्स पर काम करने का अनुभव है. वर्तमान में वे एबीपी न्यूज की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं, जहां वे देश के विभिन्न राज्यों से जुड़ी अपराध और राजनीतिक खबरें लिखते और एडिट करते हैं. इस दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग और न्यूजरूम ऑपरेशन्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है. वे खबरों को सरल, साफ और तथ्य के साथ लोगों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. रामपुर के छोटे से गांव से निकलकर फियाज ने अपनी अलग खास पहचान बनाई है, वह न्यूज रूम में अपनी शानदार छवि को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget