एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में फिर कड़ाके की ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर गंभीर, आईपी एक्सटेंसन में AQI 946

Delhi Weather Update: भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली तापमान में कमी से लोग को कंपकपा देने वाली ठंड परेशान कर सकता है. एक बार फिर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज.

Delhi Weather New Today: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया. राजधानी के अधिकांश इलाकों में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया. आईपी एक्सटेंसन इलाके में एक्यूआई सुबह छह बजे के करीब 946 दर्ज किया गया. बुधवार को कोहरे की वजह से विजिबिलिटी का स्तर भी बहुत कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली वाले तापमान में कमी  से लोगों कोहरा और कंपकपा देने वाली ठंड से परेशानी का सामना करेंगे. 

AQI ने फिर बढ़ाई चिंता

वेबसाइट https://www.aqi.in/in/ नई दिल्ली में वर्तमान PM2.5 सांद्रता WHO द्वारा 24 घंटे वायु गुणवत्ता दिशानिर्देश मान द्वारा दी गई अनुशंसित सीमा से 18.3 गुना अधिक है. आईपी एक्सटेंसन में एक्यूआई 946, आनंद विहार में एक्यूआई 618, डीआईटी रोहिणी में 601, आईटीआई जहांगीरपुरी में 568, अशोक विहार फेज टू में 518, आनंद पर्वत में 416, अलीपुर में 400 दर्ज किया गया. राजधानी में हवा की गति कम होने से प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है. बीते चार दिनों से हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है. सोमवार को अधिकतर इलाकों की आबोहवा बेहद खराब श्रेणी में रही. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 317 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है. यह शनिवार के मुकाबले तीन सूचकांक वृद्धि हुई है. एनसीआर में एक बार फिर दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज की गई. 

अगले 5 दिनों में तापमान में कमी का पूर्वानुमान

भारत मौसम विभाग दिल्ली मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में सुबह और शाम के समय कोहरे का असर दिखेगा. 13 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम तापामन 25 डिग्री रहने की संभावना है, जो औसत से दो डिग्री ज्यादा है. जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का पूर्वानुमान है. न्यूनतम तापामन सामान्य से दो डिग्री कम है. 18 दिसंबर तक दिल्ली में कंपकंपा देने वाली का लोगों को सामना करना पड़ सकता है.

न्यूनतम तापमान औसत से 2 डिग्री कम

आईएमडी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा. वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा. सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो औसत से तीन डिग्री कम था. रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , जो सामान्य से एक डिग्री कम था. 11 दिसंबर को दिन के समय अधिकतम तापमान की बात करें तो 24.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो मौसम के हिसाब से सामान्य तापमान था. 

Raghav Chadha ने केंद्र पर लगाया लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप, CEC नियुक्ति बिल को बताया 'बिलडोजर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget