एक्सप्लोरर

Delhi Weather: सुबह ठंडी हवा और शाम को आंधी! जानिए आने वाले दिनों में कैसा होगा दिल्ली NCR का मौसम

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 22 जून की सुबह ठंडी और ताजगी भरी हवाओं के साथ शुरू हुई. मौसम विभाग के अनुसार 27 जून तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है.

Delhi Monsoon Update: दिल्ली-NCR में आज यानी संडे (22 जून) की सुबह ठंडी और ताजगी भरी हवाओं के साथ शुरू हुई. आसमान में हल्के काले बादलों की मौजूदगी ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया. वहीं दिल्ली की हवा और दिन के मुकाबले ज्यादा साफ बह रही है. हालांकि, बीते दिन पूरे क्षेत्र में मौसम का मिजाज एक जैसा नहीं रहा. 

कहीं तेज बारिश ने लोगों को राहत दी, तो कुछ इलाकों में चिलचिलाती धूप और उमस ने भी परेशान किया. मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में कहीं तेज बारिश हो सकती है तो कहीं हल्की बूंदा बांदी देखी जा सकती है और यह सिलसिला 27 जून तक रुक-रुक कर चलता रहेगा.

एक से दो दिनों में दस्तक दे सकता है मानसून- IMD
इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में मानसून की जल्द दस्तक की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 1-2 दिनों के भीतर मानसून के प्रवेश की उम्मीद जताई जा रही है. इससे आने वाले दिनों में मौसम और भी ठंडा व राहत भरा हो सकता है. हालांकि, बारिश का वितरण अभी भी असमान है- लाजपत नगर जैसे इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि इंडिया गेट और पटपड़गंज जैसे क्षेत्रों में बारिश नाम मात्र रही.

नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में बढ़ा रहा तापमान
नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों में भी कुछ ऐसा ही हाल है. कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं हल्की बूंदाबांदी या पूरी तरह सूखा मौसम बना हुआ है. हालांकि, अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है.

कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के आसार
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, आज कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है. हालांकि, पूरे एनसीआर में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश का क्रम बना हुआ है. अनुमान है कि शाम तक मौसम और भी सुहावना हो जाएगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget