एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्लीवालों का बढ़ा इंतजार! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए कब पहुंचेगा मानसून

Delhi Monsoon: दिल्ली में मानसून की देरी से 27 जून को बढ़ी उमस, लोग तेज धूप और गर्मी से परेशान रहे. मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट और हल्की बारिश का अनुमान जारी किया है.

Delhi Weather Update: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून आ चुका है, वहीं राजधानी दिल्ली में इस बार मानसून की दस्तक ने तय समय से देरी कर दी है, जिससे शहरवासियों को तेज धूप और बढ़ती उमस से जूझना पड़ रहा है. शुक्रवार को भी लोगों ने गर्मी और चिपचिपे मौसम का सामना किया. जबकि मौसम विभाग ने पिछले सप्ताह बारिश और आंधी की संभावना जताई थी, अब तक मानसून का इंतजार बना हुआ है. 

दिल्ली में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 27 जून होती है, लेकिन इस बार यह तारीख निकलने के बावजूद बारिश नहीं हुई. पीटीआई के अनुसार, पिछले साल मानसून 28 जून को आया था, जबकि 2023 में 25 जून, 2022 में 30 जून और 2021 में यह 13 जुलाई को पहुंचा था.

IMD ने बताया मानसून में देरी का कारण
हाल के दिनों में दिल्ली के कई इलाकों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई, लेकिन भारी बारिश का इंतजार अभी बाकी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं, परन्तु ऊपरी हवा के परिसंचरण और प्रतिचक्रवाती तंत्र के कारण मानसून दिल्ली की ओर बढ़ नहीं पा रहा है. यह स्थिति न सिर्फ दिल्ली, बल्कि दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के आसपास भी देखी गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में मानसून के आगमन में देरी हो रही है.

आज हो सकती है थोड़ी बारिश- IMD
IMD के अनुसार, आने वाले तीन से चार दिनों में हवाओं की दिशा में बदलाव होने की संभावना है, जिससे मानसून दिल्ली की ओर बढ़ सकता है. आमतौर पर मानसून 27 से 30 जून के बीच दिल्ली में पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके और अधिक विलंबित होने की आशंका है. मौसम विभाग ने आज के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है और मध्यम बारिश तथा गरज-बरस के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

शुक्रवार (27 जून) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम था. वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है. शाम 5:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 72 प्रतिशत रही, जिससे वातावरण और अधिक उमस भरा महसूस हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में मानसून सुस्त, उमस बरकरार; अगले 5 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
दिल्ली में मानसून सुस्त, उमस बरकरार; अगले 5 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
दिल्ली में बड़ा सियासी फेरबदल, AAP के कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ! MCD कैंडिडेट भी शामिल
दिल्ली में बड़ा सियासी फेरबदल, AAP के कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ! MCD कैंडिडेट भी शामिल
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget