एक्सप्लोरर

Delhi Weather: आंधी तूफान के साथ होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी, घर से बाहर निकलने से पहले बरतें ये सावधानियां

Delhi Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 2 से 4 जून तक आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूजनत तापमान 23 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है.  

Delhi Weather News: दिल्ली एनसीआर में मौसम के उतार चढ़ाव जारी है. रविवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं, जिससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी का अभी से अहसास होने लगा है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दो जून से लेकर 4 जून तक आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूजनत तापमान 23 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है.  इसके अलावा, दिल्ली और आसपास के शहरों में सोमवार को तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने का अनुमान है. 

दिल्ली में 3 से 7 जून तक तापमान 36 से 36 से 39 और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री तक रहने की संभावना है. 

प्रगति मैदान में 76 KM की रफ्तार से चली हवाएं 

आईएमडी के अनुसार रविवार को पूर्व और दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ते बादलों के कारण एक से दो घंटे के अंतराल में राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं, जो बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गईं.

कई स्थानों पर हवा की गति काफी बढ़ गई. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम और झाड़ौदा कलां में शाम साढ़े चार बजे क्रमश: 65 किलोमीटर और 37 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं जबकि सफदरजंग में शाम 4:35 से 4:37 बजे के बीच 66 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं.

इसके अलावा, प्रगति मैदान में शाम 4:45 बजे 76 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के नियंत्रण कक्ष के अनुसार कहीं बड़े जलभराव की खबर नहीं आई. एक अधिकारी ने बताया कि जलभराव के बारे में करीब 10 कॉल आईं. विभाग के अनुसार परस्पर कई क्रियाशील मौसम प्रणालियों के कारण अचानक यह स्थिति हुई.

विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 2.1 डिग्री कम है. इस बीच, सापेक्ष आर्द्रता 98 से 56 प्रतिशत के बीच रही.

एक्यूआई में सुधार के मिले संकेत 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार को शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 197 (मध्यम श्रेणी) रहा. सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke News: अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
नीट पेपर लीक: संजीव मुखिया को CBI से क्लीन चीट पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को घेरा, 'आप से ना हो पाएगा क्योंकि...'
नीट पेपर लीक: संजीव मुखिया को CBI से क्लीन चीट पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को घेरा, 'आप से ना हो पाएगा क्योंकि...'
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील

वीडियोज

Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget