एक्सप्लोरर

Delhi Weather: क्या दिल्ली में लू से मिल गई राहत? चलने वाली हैं तेज हवाएं, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

Delhi Weather News: दिल्ली में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ और हीटवेव से राहत मिली है. IMD ने 17 जून को गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है, जिससे मौसम और सुहाना हो सकता है.

Delhi Weather Today: दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे होने से कुछ राहत मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम था. हालांकि, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचा, जो औसत से 1.5 डिग्री अधिक रहा. शहर में उमस बनी रही और आर्द्रता 77 प्रतिशत तक पहुंची, लेकिन बारिश बहुत कम जगहों पर देखने को मिली. केवल सफदरजंग और लोदी रोड जैसे चुनिंदा केंद्रों पर मामूली बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई.

IMD ने जारी की चेतावनी
IMD ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है. इस चेतावनी के जरिए दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई हैं.

कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है, खासकर शाम और रात के समय. राहत की बात यह है कि अगले एक हफ्ते तक हीटवेव की कोई संभावना नहीं है.

क्षेत्रीय पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR यानी नोएडा, गुड़गांव, गाजियाबाद और फरीदाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है. 22 जून तक अधिकतम तापमान 33 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे तेज गर्मी से राहत बनी रह सकती है.

इसके अलावा, मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं और अगले दो से तीन दिनों में व्यापक बारिश की संभावना है.

क्या है वायु गुणवत्ता की स्थिति?
इस बीच, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 111 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 0-50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51-100 'संतोषजनक', 101-200 'मध्यम', 201-300 'खराब', 301-400 'बहुत खराब' और 401-500 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है. फिलहाल वायु गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर नहीं है, लेकिन बारिश आने पर इसमें और सुधार हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget