एक्सप्लोरर

Delhi Weather: 15 मई तक गर्मी से राहत, उसके बाद झुलसाने वाली गर्मी के लिए रहें तैयार, आज कैसा रहेगा मौसम? 

Delhi Weather Update: दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है. उसके बाद अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली के तापमान में 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की वृद्धि का पूर्वानुमान है. 

Delhi Weather Today: दिल्ली सहित गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा. उसके बाद भीषण की गर्मी पड़ने का अनुमान है. फिलहाल, मौसम विभाग ने शनिवार के लिए दिल्ली में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है. 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना 

दिल्ली और आसपास के शहरों में 15 मई तक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. इस दौरान तापमान में आंशिक बढ़ोतरी की भी संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अधिकतम तापमान में अगले पांच दिनों 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की अनुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री तक की वृद्धि का पूर्वानुमान है. 

मौसम विज्ञान विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य हिस्सों में आने वाले पांच दिनों तक गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. 

औसत से कम रहा तापमान 

शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.6 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक था. सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत से 48 प्रतिशत के बीच रही. बता दें कि दिल्ली और आसपास के शहरों में पिछले 10 दिनों के दौरान गर्मी का एहसास बिल्कुल भी नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर झुलसाने वाली गर्मी की पड़ने की संभावना है. 

दिल्ली में एक्यूआई 151 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शहर की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई. दिल्ली में शाम चार बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 151 था. सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंतर मंतर पर प्रदर्शन खत्म, सभी अपने-अपने घर जाएं', CJP ने प्रोटेस्ट खत्म करने का किया ऐलान
'जंतर मंतर पर प्रदर्शन खत्म, सभी अपने-अपने घर जाएं', CJP ने प्रोटेस्ट खत्म करने का किया ऐलान
'हम कॉकरोच की तरह हैं, एक बार घुस जाएं तो...', CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'हम कॉकरोच की तरह हैं, एक बार घुस जाएं तो...', CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
Embed widget