एक्सप्लोरर

Delhi Weather Today: दिल्लीवालों को गर्मी से मिली राहत, 4​ डिग्री गिरा तापमान , जानें क्या है IMD का अपडेट

Delhi Weather Forecast: पश्चिम विक्षोभ की वजह से शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है. 

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम में आए बदलाव से लोगों को चिलचिला देने वाली गर्मी से राहत मिली है. गुरुवार को धूलभरी तेज हवा और बारिश के बाद शुक्रवार को तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. तापमान में गिरावट का सीधा असर यह हुआ कि राजधानी के लोग आज गर्मी से परेशान नहीं दिखे. काफी दिनों बाद राजधानी में सुबह का मौसम सुहाना रहा. मानक वेधशाला सफदरजंग मौसम केंद्र के मुताबिक गुरुवार शाम को दिल्ली में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. जबकि पालम में 3.8 मिलीमीटर  अधिक बारिश दर्ज की गई. सफदरजंग में अधिकतम हवा की गति लगभग 18.5 किलोमीटर प्रति घंटा थी और पालम में यह 55.5 किलोमीटर प्रति घंटा थी.

 भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है. जहां तक तापमान की बात है तो आज सुबह का तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहेगा, जो सामान्य तापमान से चार डिग्री कम है. शनिवार को सुबह में तापमान में गिरकर 19 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस का पूर्वानुमान है. बता दें कि अप्रैल में पिछले कुछ दिनों से सुबह का तापमान 20 डिग्री और दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से थोड़ा ऊपर ही रहा है. 

3 दिन बाद गर्मी की मार झेलने को रहें तैयार 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है. शुक्रवार और सप्ताहांत में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. अगले सप्ताह यानी 25 अप्रैल तक अधिकतम तापमान वापस 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. 

बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत का मौसम प्रभावित हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ का ही परिणाम है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश हुई है. आईएमडी बुलेटिन के अनुसार अगले दो दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही गुरुवार शाम को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ गरज और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी.

यह भी पढ़ें: Twitter Blue Tick News: ट्विटर का देर रात बड़ा एक्शन, CM केजरीवाल समेत इन हस्तियों के ब्लू टिक हटाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'E20 पेट्रोल से खराब हो रहीं गाड़ियां', अरविंद केजरीवाल बोले- मोदी सरकार के झूठ बोलने से सच नहीं बदलेगा
'E20 पेट्रोल से खराब हो रहीं गाड़ियां', अरविंद केजरीवाल बोले- मोदी सरकार के झूठ बोलने से सच नहीं बदलेगा
दिल्ली से खौफनाक खबर, यमुना में नहाने गए 4 बच्चे तेज बहाव में बहे, अबतक कोई सुराग नहीं 
दिल्ली से खौफनाक खबर, यमुना में नहाने गए 4 बच्चे तेज बहाव में बहे, अबतक कोई सुराग नहीं 
'सारे डकैत एक ही पार्टी से जुड़े, इसलिए सारा तंत्र महापापियों को बचाने में लगा', अरविंद केजरीवाल
'सारे डकैत एक ही पार्टी से जुड़े, इसलिए सारा तंत्र महापापियों को बचाने में लगा', अरविंद केजरीवाल
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget