एक्सप्लोरर

गर्मी और उमस ने किया परेशान, दिल्ली वाले कर रहे बारिश का इंतजार, कब होगी बरसात?

Delhi Weather Today: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते बारिश की संभावना कम है, लेकिन 14 सितंबर के बाद मौसम में थोड़ा सुधार हो सकता है.

दिल्ली में एक दौर था जब बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी और लोग परेशान हो चुके थे. अब बीते चार दिन से मानो बादल नाराज हो गए हों. धूप और पसीने से दिल्लीवाले त्रस्त हो गए हैं और निजात पाने के लिए बरसात की उम्मीद करने लगे हैं. 

दरअसल, दिल्ली में बीते चार दिन सूखा सा पड़ा रहा. यहां फिलहाल गर्मी और उमस का माहौल है. हवा भी बहुत धीमी (औसतन 10 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से) चल रही है. इस बीच शून्य या बेहद हल्की बारिश की वजह से उमस बढ़ रही है. 

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि दिल्ली में फिलहाल इस हफ्ते ऐसा ही मौसम बना रहेगा. बारिश के कोई आसार नहीं हैं. इस हफ्ते न के बराबर बारिश होगी और गर्मी ही झेलनी होगी. हालांकि, हफ्ता पूरा होते-होते मौसम में थोड़ा सुधार हो सकता है. 

14 सितंबर तक उमस बने रहने के आसार
मौसम विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 9 सितंबर यानी आज दिल्ली में बरसात हो सकती है. हालांकि, 10 से लेकर 14 सितंबर तक केवल बादल रहेंगे. इस बीच धूप का आना जाना लगा रहेगा और यही वजह है कि उमस बढ़ेगी. 14 सितंबर तक यहां बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही. दिल्ली में तो बारिश न के बराबर रहेगी, लेकिन नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में कुछ हद तक बारिश हो सकती है. 

केवल आज के लिए अलर्ट
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है, लेकिन यह चेतावनी केवल 9 सितंबर के लिए है. इसके बाद फिर मौसम शांत हो जाएगा और बादल रहने से उमस बढ़ेगी.

अधिकतम तापमान- 35 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में आजकल औसतन अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. 10 और 11 सितंबर को दिल्ली के कुछ एक हिस्से में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन इससे गर्मी में कोई राहत नहीं मिलेगी. राहत भरे मौसम की संभावना 14 सितंबर के बाद ही है.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पेपर लीक पर STF का गठन, DCP क्राइम ब्रांच करेंगे अगुवाई
Live: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पेपर लीक पर STF का गठन, DCP क्राइम ब्रांच करेंगे अगुवाई
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget