एक्सप्लोरर

दिल्ली में पूरे दिन चली तेज रफ्तार से हवाएं, 6 मार्च के मौसम पर IMD ने दिया अपडेट

Delhi Weather News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

Delhi Weather Prediction: दिल्ली में बुधवार (05 मार्च) पूरे दिन 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार (04 मार्च) को भी तेज हवाएं चलीं थीं और दिन का तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.1 डिग्री अधिक था. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

6 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने गुरुवार (06 मार्च) को उत्तरपश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है और सुबह के समय हवा की गति 14-18 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. आईएमडी ने जानकारी देते हुए कहा कि इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है, और दोपहर तक उत्तरपश्चिम दिशा से हवा की गति 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच होने के आसार हैं.

7 मार्च को हवा की गति कम होगी

‘स्काईमेट’ ने कहा कि शुक्रवार (07 मार्च) से हवा की गति कम हो जाएगी, जब तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा. आईएमडी ने कहा कि गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

दिल्ली का AQI कैसा रहा?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 119 दर्ज किया गया. इससे पहले मंगलवार (04 मार्च) को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 148 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में ही आता है.

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है.

ये भी पढ़ें: 'कहीं जुमला तो साबित नहीं होगी', BJP के 2500 रुपये वाले वादे पर बोले दिल्ली कांग्रेस चीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget