एक्सप्लोरर

Delhi Weather Today: दिल्लीवाले हो जाएं सतर्क, आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, गरज के साथ बरसेंगे बादल

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज मौसम विभाग ने ईस्ट, सेंट्रल, साउथ ईस्ट दिल्ली और शाहदरा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जलजमाव से ट्रैफिक जाम की आशंका है.

दिल्ली में आज (31 अगस्त 2025) कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, ईस्ट दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली और शाहदरा जैसे इलाकों के लिए बारिश का येलो अलर्ट है. इसी के साथ मौसम विभाग ने यह आशंका भी जताई है कि दिल्ली-एनसीआर में देर रात बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

इसके अलावा, जलजमाव की वजह से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम भी लग सकता है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

शनिवार को औसत से कम रहा तापमान
बीते दिन के मौसम की बात करें तो दिल्ली में शनिवार (30 अगस्त) को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह औसत तापमान से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग ने रविवार (31 अगस्त) को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है.

दिल्ली में अगले 5 दिन तक छाए रहेंगे बादल
आईएमडी के अनुसार, अगले 5 दिन तक दिल्ली में मानसून एक्टिव रहने की संभावना है. रविवार, 31 अगस्त को तड़के आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

यमुना नदी भी खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई है, रविवार शाम तक पानी कम होने से पहले और बढ़ने की संभावना है. शनिवार शाम को पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर 205.52 मीटर तक पहुंच गया था, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है.

अधिकारी यमुना के जलस्तर पर कड़ी नजर रखे हैं. बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियातन तौर पर कदम उठाए जा रहे हैं, क्योंकि जलस्तर और बढ़ने की भी आशंका है. 

206 मीटर पहुंचने पर होता है इवैक्युएशन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर और मयूर विहार में नदी के पास निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अस्थायी रूप से ठहराने के लिए टेंट लगाए गए हैं. रात 8.00 बजे यमुना का जलस्तर 205.52 मीटर था. जलस्तर को लेकर शहर के लिए चेतावनी का स्तर 204.5 मीटर है और खतरे का निशान 205.3 मीटर है और निकासी 206 मीटर से शुरू होती है.

 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget