एक्सप्लोरर

15 अगस्त की सुबह कैसा होगा दिल्ली का मौसम, धूप, बादल या बारिश होगी? जानें

Delhi Weather News: दिल्ली में 15 अगस्त को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर भविष्यवाणी की है.

Delhi Weather Forecast For 15 August: पूरा देश 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाने के लिए तैयार है. स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस बीच आजादी के पर्व पर दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर आईएमडी ने भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है.

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह के दौरान बारिश खलल डाल सकती है, जिससे जश्न फीका पड़ने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में 15 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. दिल्ली में 15 अगस्त को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने 13 अगस्त को ही राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन दिनों के लिए बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया था. दिल्ली में 15 अगस्त को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी, ऐसे में दिल्ली में होने वाले समारोह में कुछ हद तक बाधा खड़ी हो सकती है.

दिल्ली में बारिश से जलभराव की समस्या

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. आसमान में बादल लगातार मंडरा रहे हैं और हर दिन कुछ न कुछ बारिश हो रही है. बारिश की वजह से राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली. एक तरफ गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है तो दूसरी तरफ जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ी.

14 अगस्त को भी हुई बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार (14 अगस्त) को सुबह रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ था. दोपहर और फिर शाम में भी कई जगहों पर हल्की बारिश हुई. इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को रुक-रुक कर बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मंगलवार को सफदरजंग वेधशाला ने मंगलवार सुबह तक 20.2 मिमी बारिश दर्ज की. बारह अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे से 13 अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में पालम में 29.4 मिमी, लोदी रोड में 24.7 मिमी और नजफगढ़ में 41.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 92 फीसदी रहा था.

ये भी पढ़ें:

78वें स्वतंत्रता दिवस को बनाना चाहते हैं खास, दिल्ली की इन 7 जगहों पर जरूर करें विजिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
अल-फलाह ट्रस्ट केस: जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत पर सुनवाई, झटका या राहत, क्या हुआ फैसला?
अल-फलाह ट्रस्ट केस: जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत पर सुनवाई, झटका या राहत, क्या हुआ फैसला?
Delhi Weather: दिल्ली में हल्की फुहार से बदला मौसम का मिजाज, मानसून पर ब्रेक, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
दिल्ली में हल्की फुहार से बदला मौसम का मिजाज, मानसून पर ब्रेक, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget