एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ मस्त! आज आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट

Delhi Weather Update: दिल्ली में सोमवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना हो गया. आईएमडी ने मंगलवार को आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम फिलहाल सुहावना बना हुआ है. 25 अगस्त को कई हिस्सों में हल्की-हल्की बारिश दर्ज की गई. कहीं बादलों की आंख मिचौली तो कहीं बरसते बादलों ने तापमान का स्तर गिरा दिया और उमस भी कम कर दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटों में शहर में 13 मिमी बारिश हुई.

वहीं बारिश के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आज (26 अगस्त) भी आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है.

कहां-कहां बरसे बादल?

दिल्ली के कई प्रमुख हिस्सों में सोमवार को रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई. कर्तव्य पथ, आईटीओ, लाजपत नगर, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली और कालकाजी जैसे क्षेत्रों में हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली.

लगातार बदलते मौसम ने राजधानी में मानसून की उपस्थिति को और स्पष्ट किया है. हल्की बूंदाबांदी ने यातायात पर भी हल्का असर डाला, हालांकि, लोगों ने इसे राहत भरी बारिश के रूप में देखा.

क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी?

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि मंगलवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. अनुमान है कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

पिछले कुछ दिनों से जारी हल्की बारिश और बदलते तापमान ने राजधानी में मौसम को आरामदायक बनाए रखा है. मानसून के इस दौर में नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है और मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक बारिश का अनुमान जताया है.

दिल्ली की हवा साफ, AQI 62 दर्ज

बारिश का असर राजधानी की वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिला. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार 25 अगस्त को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 62 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है.

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि हल्की बारिश और हवा की गति में बदलाव प्रदूषकों को नीचे बैठने नहीं देते, जिससे एक्यूआई में सुधार होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर 1-2 दिन में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हुआ तो...', CJP ने सरकार को दे डाला अल्टीमेटम
'अगर 1-2 दिन में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हुआ तो...', CJP ने सरकार को दे डाला अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget