एक्सप्लोरर

दिल्ली में 3 साल में सबसे अधिक तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज, अचानक बदले मौसम ने दी लोगों को राहत

Weather Delhi: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच हवाएं चल रही है. बादल छाए हुए हैं. इससे वीकेंड के दिन लोगों को बड़ी राहत मिली है. हालांकि बारिश का अनुमान नहीं है.

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में शनिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. यहां हवाएं चल रही है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कृष्ण मिश्रा ने कहा कि शुक्रवार 25 अप्रैल को 41 से 43 डिग्री के बीच तापमान था, आज पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान थोड़ा नीचे गया. हालांकि इससे पहले दिल्ली में शनिवार (26 अप्रैल) को पिछले तीन वर्ष में सबसे अधिक तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हालांकि उन्होंने कहा कि बारिश का किसी भी तरह का कोई अनुमान नहीं है. उन्होंने कहा कि हवा चलने की वजह से लोगों को राहत मिली और कल यानी 27 अप्रैल से आने वाले कुछ दिन 38 से 40 डिग्री के बीच तापमान रहेगा. यानी गर्मी तो सताएगी पर थोड़ी कम.

न्यूनतम तापमान में कमी

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 3.1 डिग्री कम है. सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 35 प्रतिशत था.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 252 के साथ हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई. सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.

राजस्थान में बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में अपराह्न बाद मेघ गर्जन व हल्की बारिश होने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के साथ-साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अनुमान है. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी हल्की-हल्की हवाएं चल सकती है.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget