एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश और आंधी की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, लोगों से IMD की बड़ी अपील

Delhi Weather Today: आईएमडी ने कहा है कि रविवार को दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ में भी गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. 

Delhi Weather News: मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के शहरों के लिए येलो जारी किया है. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार (2 मई) को गरज के साथ हल्की बारिश होने, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. आईएमडी ने मौसम में तेजी से बदलाव को ध्यान में रखते हुए लोगों से 'सावधान रहने' को कहा है. 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन के समय अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है. 8 और 9 मई को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे. 

इन इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना 

आईएमडी ने कहा कि जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वसंत विहार, वसंत कुंज, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू, आया नगर और डेरामंडी समेत दिल्ली के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

आईएमडी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ में भी गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

दिल्ली वाले इन चीजों से रहें दूर- IMD

आईएमडी के वैज्ञानिकों से एहतियात के तौर पर लोगों को घर के अंदर रहने, पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकलने तथा जल निकायों और विद्युत संचालित करने वाली वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी गई है.

औसत तापमान औसत से 4.3 डिग्री कम 

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम यानी 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत और 53 प्रतिशत के बीच रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'
दिल्ली टीचर मर्डर केस: '15 लाख दिए, फिर स्कॉर्पियो मांगी', कांस्टेबल पति पर दहेज हत्या और साजिश का आरोप
दिल्ली टीचर मर्डर: '15 लाख दिए, फिर स्कॉर्पियो मांगी', कांस्टेबल पति पर दहेज हत्या और साजिश का आरोप
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget