एक्सप्लोरर

DU Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 79 UG कोर्सेज में होगा एडमिशन

Delhi News: दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस शैक्षिक सत्र में 67 कॉलेजों, विभाग और केंद्रों के 79 अंडरग्रैजुएट कोर्सेज में एडमिशन दिए जाएंगे.

Delhi University Under Graduate Admissions 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के साथ देश के कई सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्स एंट्रेंस टेस्ट (CUET) लिया गया है. फिलहाल जो छात्र सीयूईटी का एग्जाम दे चुके हैं अब वह रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं इस बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सेशन 2022-23 के लिए यूजी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए यूनिवर्सिटी ने पोर्टल लॉन्च किया है.

79 अंडरग्रैजुएट कोर्सेज में होंगे एडमिशन
सोमवार को डीयू के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने एलोकेशन-कम एडमिशन पॉलिसी (CSAS-2022) पोर्टल लॉन्च कर दिया. इस पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रैजुएट कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. हालांकि, इस पोर्टल पर वही छात्र एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जिन्होंने सीयूएटी का एग्जाम दिया है और वह अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस शैक्षिक सत्र में 67 कॉलेजों, विभाग और केंद्रों के 79 अंडरग्रैजुएट कोर्सेज में एडमिशन दिए जाएंगे.

CSAS-2022 पोर्टल हुआ लांच
दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. वहीं बीए प्रोग्राम के लिए 206 कंबीनेशन कोशिश शामिल है. डीयू के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने बताया है कि देश भर के करीब 6,14,000 विद्यार्थियों ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है. इस बार अंडर ग्रैजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए सीयूईटी का एग्जाम लिया गया है. इसके बाद अब यूनिवर्सिटी सीएसएएस 2022 पोर्टल लॉन्च किया है. इस पर छात्र दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

तीन चरणों में होगा रजिस्ट्रेशन
डीयू के कुलपति ने बताया है कि इस पोर्टल पर तीन चरणों में रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. पहले में दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए आवेदन करना होगा. वहीं दूसरे चरण में वरीयता भरनी होगी और तीसरे चरण में सीट आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया होगी. इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले छात्र पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. अंडर ग्रैजुएट कोर्सस में एडमिशन के लिए यह पोर्टल सोमवार से यानी 12 सितंबर से खोल दिया गया है. वहीं इसे और स्पोर्ट्स कोटे के विद्यार्थियों के लिए ट्रायल 10 अक्टूबर के बाद लिए जाएंगे. प्रक्रिया पूरी होने पर संभवत एक नवंबर से छात्रों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी. रिजर्व कैटेगरी के लिए पहले राउंड में 30 फीसदी अतिरिक्त एडमिशनों का प्रावधान रखा गया है.

यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से करें रजिस्ट्रेशन
यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए छात्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसमें एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के छात्रों को एडमिशन के लिए 100 रुपये और यूआर, ओबीसी, एनसीएल, ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए यह रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. एडमिशन  के दौरान सीयूईटी टेस्ट के साथ ही यह रजिस्ट्रेशन भी जरूरी होगा. 

यह भी पढ़ें:

BPSC Recruitment 2022: बिहार हेड टीचर के 40 हजार से अधिक पदों के लिए फिर से शुरू हुए आवेदन, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें अप्लाई

UPPCL Recruitment 2022: यूपीपीसीएल में निकले 1200 से अधिक पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ी, पढ़ें नया शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
दिल्ली: अंबेडकर यूनिवर्सिटी में धरना जारी, ‘जय भीम कॉमरेड’ स्क्रीनिंग पर हिंसा के आरोप
दिल्ली: अंबेडकर यूनिवर्सिटी में धरना जारी, ‘जय भीम कॉमरेड’ स्क्रीनिंग पर हिंसा के आरोप
'केवल 11 लोगों को इजाजत', CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की गाइडलाइंस
'केवल 11 लोगों को इजाजत', CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की गाइडलाइंस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget