एक्सप्लोरर

Delhi University Admission 2022: डीयू में यूजी प्रोग्राम में एडमिशन लेने का आखिरी मौका, जानें- पूरा प्रोसेस

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में दाखिले के इच्छुक छात्र 28 दिसंबर से 29 दिसंबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के बाद 30 दिसंबर सुबह 10 बजे सीटों का आवंटन किया जाएगा.

DU UG Special Spot Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने 2022-23 अकादमिक वर्ष के लिए स्नातक में प्रवेश के आखिरी चरण के तहत बुधवार को महाविद्यालयों में रिक्त सीट की घोषणा की. एक अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय महाविद्यालयों में 70000 सीट में 65000 सीट भर पाई है. रजिस्ट्रार विकास गुप्ता (Vikas Gupta) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह कुछ चिह्नित महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश का आखिरी चरण होगा. विकास गुप्ता ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने सीएसएएस 2022 (CSAS) के लिए आवेदन किया और जिन्हें विशेष स्पॉट प्रवेश दौर की घोषित तारीख को प्रवेश नहीं मिला था, वे इसमें हिस्सा ले सकते हैं.

वहीं जिन उम्मीदवारों को किसी भी स्पॉट राउंड (स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड I) में सीट की पेशकश की गई थी, वे स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड II में भाग नहीं ले पाएंगे. स्पेशल स्पॉट राउंड II के दौरान ‘अपग्रेड’ और ‘विदड्रॉ’ का कोई ऑप्शन नहीं होगा. इस राउंड में आवंटित सीट फाइनल होगी. इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में बुधवार से खाली सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई. दाखिले के इच्छुक छात्र 28 दिसंबर से 29 दिसंबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के बाद 30 दिसंबर सुबह 10 बजे सीटों का आवंटन किया जाएगा.

एडमिशन लेने का छात्रों के पास यह अंतिम मौका
छात्रों को 30 दिसंबर सुबह 10 बजे से रात 11 बजकर 59 मिनट तक सीट को स्वीकार करना होगा. सीट स्वीकार नहीं करने पर वह सिस्टम से बाहर हो जाएंगे. सीट स्वीकार करने के बाद छात्रों को 31 दिसंबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक फीस का भुगतान करना होगा. आपको बता दें कि छात्रों के लिए यह दाखिले का अंतिम अवसर है. इसके बाद इस सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- Delhi Corona Update: कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 से निपटने के लिए कितनी तैयार है दिल्ली? पढ़ें डिटेल स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दीपके कल 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम कर पाएंगे या नहीं? HC से आया बड़ा अपडेट
दीपके कल 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम कर पाएंगे या नहीं? HC से आया बड़ा अपडेट
NDMC की पहल, अब घर बैठे मिलेगी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा
NDMC की पहल, अब घर बैठे मिलेगी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget