एक्सप्लोरर

दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलजों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जानें- जांच में क्या आया सामने? 

Bomb Threat News: डीयू के वेंकटेश्वर कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. वी रवि ने बताया कि कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर के कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला लिया. 

Delhi School Call: दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज, हंसराज कॉलेज और रामजस कॉलेज सहित एक दर्जन से अधिक कॉलेजों को गुरुवार (23 मई) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. हालांकि, बम की धमकी के बाद गहन तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. एक दिन पहले, इसी तरह का एक ई-मेल नॉर्थ ब्लॉक को भेजा गया था, जिसमें उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. 

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि शाम चार बजकर 38 मिनट पर लेडी श्रीराम कॉलेज में बम होने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को सेवा में लगाया गया. इसके कुछ देर बाद अन्य कॉलेजों को भी ऐसे ही धमकी भरे ई-मेल मिले.

जांच में कहीं कुछ नहीं मिला

डीएफएस अधिकारी के मुताबिक स्थानीय पुलिस एक बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ते से लैस बम का पता लगाने वाली एक टीम लेडी श्रीराम (एलएसआर) कॉलेज पहुंची और तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. एनएसआर की प्राचार्य सुमन शर्मा ने न्यूज एजेंसी'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पूरे कॉलेज परिसर की तलाशी ली गई है.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आज अपराह्न बम की धमकी वाला ई-मेल प्राप्त हुआ. तुरंत, पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया और उन्होंने एक बम (निरोधक) दस्ता भेजा. दो-तीन घंटे तक तलाशी अभियान चला और पूरे परिसर को खंगाला गया. ’’


दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलजों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जानें- जांच में क्या आया सामने? 

इसके अलावा, हंसराज कॉलेज, गार्गी कॉलेज, रामजस कॉलेज, जाकिर हुसैन कॉलेज, इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन, लेडी इरविन कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, भास्कराचार्य कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज और पीजीडीएवी कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले. श्री वेंकटेश्वर कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. वी रवि ने बताया कि कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर के कार्यक्रम को रद् कर दिया गया है. 

इन संस्थानों को भी मिली धमकी

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों के अलावा, दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) समेत अन्य संस्थानों को भी धमकी मिली.

Delhi News: लोकसभा चुनाव पर दिल्ली में लगे विवादित पोस्टर, सामने आईं ये तस्वीरें, 2 FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget