एक्सप्लोरर

दिल्ली में आचार संहिता के बीच पुलिस का एक्शन, कार से 35 कार्टन अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू है. पुलिस शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए है. उत्तरी जिले में गुप्त सूचना पर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर शराब का जखीरा पकड़ा है.

Delhi Crime News: दिल्ली में आचार संहिता के बीच पुलिस का ऑपरेशन जारी है. शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की टीम ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. उत्तरी जिले की पुलिस ने दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी हरियाणा से अवैध शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई करते थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से 35 कार्टन अवैध शराब और एक वैगन-आर कार जब्त की है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान रिंकू और दीपक के रूप में हुई है. दोनों शराब तस्कर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. 
 
डीसीपी नॉर्थ के मुताबिक 18 जनवरी की सुबह एएटीएस टीम को गुप्त सूचना मिली थी. मुखबिर ने बताया था कि दो तस्कर पुरानी यमुना पुल के पास निजी कार से अवैध शराब लाने वाले हैं. सूचना के आधार पर एएसआई यशवीर, एचसी संजय, एचसी मोनबीर, एचसी पुनीत मलिक, एचसी अंकित, कॉन्स्टेबल राहुल और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र की टीम तुरंत हरकत में आई.
 
पुलिस ने शिव मंदिर, पुरानी यमुना पुल वजीराबाद के पास जाल बिछाया. सुबह करीब 7 बजे सफेद रंग की वैगन-आर कार (नंबर DL5CH88-I-VI) को जगतपुर पुश्ता रोड से आते देखा गया. पुलिस ने कार रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट और डिक्की से 35 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई.
 
कुख्यात शराब तस्कर अरेस्ट
 
ऑपरेशन का नेतृत्व इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह और मार्गदर्शन एसीपी अनिल कुमार ने किया. पूछताछ में शराब तस्करों की पहचान हुई. उन्होंने बताया कि हरियाणा के कुंडली बॉर्डर से शराब को दिल्ली में सप्लाई किया जाता था. रिंकू ने बताया कि खरीदारी के बाद वैगन-आर कार अपने नाम पर रजिस्टर नहीं कराया था. दीपक को हर ट्रिप के बदले 1,500 रुपये मिलता था. रिंकू पहले भी शराब तस्करी के मामले में शामिल पाया गया है. दोनों आरोपी अवैध शराब की खेप को सप्लाई करने के बाद गांव भाग जाते थे. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 
 
पुलिस को मिली सफलता
  • 27 कार्टन (1,350 क्वार्टर बोतल) फाल्कन संत्रा देसी मसालेदार शराब (केवल हरियाणा में बिक्री के लिए)
  • 08 कार्टन (400 क्वार्टर बोतल) फाल्कन नाइट ब्लू मेट्रो शराब (केवल हरियाणा में बिक्री के लिए)
  • तस्करी में इस्तेमाल की गई वैगन-आर कार
ये भी पढ़ें-
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब
सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब
Delhi News: दिल्ली के 108 स्कूल भवन असुरक्षित, जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त कार्रवाई का फैसला
दिल्ली के 108 स्कूल भवन असुरक्षित, जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त कार्रवाई का फैसला
MCD वार्ड समिति चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने की क्रॉस वोटिंग! नजफगढ़, साउथ, केशव पुरम जोन में जीती BJP
MCD वार्ड समिति चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने की क्रॉस वोटिंग! नजफगढ़, साउथ, केशव पुरम जोन में जीती BJP
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget