एक्सप्लोरर

दिल्लीवालों के लिए अलर्ट! आज फिर बारिश और तूफान से बिगड़ सकते हैं हालात, मौसम विभाग की चेतावनी

Delhi Weather: दिल्ली में कल हुई बारिश और तेज हवाओं ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और जाम की समस्या देखने को मिली. जानिए आज मौसम कैसा रहेगा.

राजधानी दिल्ली का मौसम इन दिनों काफी सुहाना बना हुआ है लेकिन एक तरफ मौसमी राहत मिली तो दूसरी तरफ आम जन जीवन भी काफी मुश्किल हो गया है. बीते दिन (14 जुलाई) तेज हवाओं और बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन इसके साथ ही कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम की समस्या भी देखने को मिली.  

जगह जगह सड़कों पर पानी जमने से लंबी लंबी ट्रैफिक की कतारों से लोगों को आने जाने में दिक्कत के साथ, जान माल का भी खतरा महसूस हुआ. पीटीआई के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (PWD) के कंट्रोल रूम को जलभराव की लगभग 10 शिकायतें प्राप्त हुईं. 

इन जगहों पर हुई सबसे ज्यादा बारिश 
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शाम 8:30 बजे तक प्रगति मैदान में 4.9 मिमी, जबकि सफदरजंग वेधशाला जो शहर का प्रमुख मौसम केंद्र है में 9.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. अन्य इलाकों में पुसा में 11.5 मिमी, पालम में 26.6 मिमी, नजफगढ़ में 17 मिमी और जनकपुरी में 4.5 मिमी बारिश हुई.

14 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक लोधी रोड पर सबसे अधिक 18.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं प्रगति मैदान में कुल 24.3 मिमी, आयानगर में 15.5 मिमी, सफदरजंग में 15.8 मिमी और पालम में 8.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. बाद में और बारिश हुई, जिसमें पालम में 4.8 मिमी और सफदरजंग में हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई. पूरे दिन आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत से 67 प्रतिशत के बीच बना रहा.

आज बारिश और आंधी की संभावना- IMD
मौसम विभाग ने आज के लिए भी बारिश और आंधी की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है. सोमवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 3.7 डिग्री कम था. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए पीला अलर्ट जारी करते हुए 5:50 बजे से 8 बजे के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) चलने की चेतावनी दी थी.

 केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 59 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है. AQI यदि 0-50 हो तो 'अच्छा', 51-100 'संतोषजनक', 101-200 'मध्यम', 201-300 'खराब', 301-400 'बहुत खराब' और 401-500 'गंभीर' माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना

वीडियोज

Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget