एक्सप्लोरर

Gold-Silver Price in Delhi Today: दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें- आज क्या है 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold-Silver Price: दिल्ली में आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में जहां आज 24 कैरेट सोने का भाव 54,100 रुपय रहा तो वहीं चांदी में भी 900 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है.

Gold-Silver Price in Delhi Today: वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में रविवार को सोने के दाम में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई. दिल्ली में आज 200 रुपये के उछाल के साथ यहां सोना 54,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,722 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं आज एक किलो चांदी का रेट 65,200. ये दाम कल 64,300 रुपये प्रति किलो थे. यानी चांदी के दाम में 900 रुपये का बड़ा उछाल आया है.

नवंबर के महीने में सोने-चांदी के प्राइस में दर्ज की गई बढ़त
आपको बता दें कि नवंबर के महीने में सोने की कीमतों में करीब 5 फीसदी की बढ़त देखी गई है. ऐसे में सोने के प्राइस में कुल 2,500 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है, लेकिन इस बढ़त के बावजूद भी सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से 3,000 रुपये सस्ता बिक रहा है. ध्यान देने वाली बात ये है कि सोना अगस्त 2022 के महीने में सबसे महंगा 56,200 के लेवल तक पहुंच गया था. कई एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि अगले साल तक सोना अपने रिकॉर्ड स्तर को पार कर जाएगा. इस हफ्ते में गोल्ड प्राइस 52,500 रुपये और 53,200 के बीच रहने की संभावना है.

शादी के सीजन में सोना खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
गोल्ड की शॉपिंग करने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इसके साथ ही सोने के प्राइस को भी देखना आवश्यक है. Indian Standard Organization के लोगो को सोना खरीदने से पहले उस पर बने हॉलमार्क के निशान को चेक करने की सलाह देता है. हॉलमार्क से सोने की शुद्धता का प्रमाण मिलता है. इसके अलावा यह भी चेक करें कि आप सोना 24 कैरेट, 22 कैरेट, 20 कैरेट या 18 कैरेट में से कौन सा गोल्ड खरीद रहे हैं. इसके अलावा आप मेकिंग चार्ज जैसी चीजों को भी क्रॉस वेरीफाई कर लें.

Delhi MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव में आदेश गुप्ता-मीनाक्षी लेखी सहित BJP के ये दिग्गज नेता डालेंगे वोट, देखें लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget