एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी! दो दोस्तों ने एक दूसरे को चाकू से मारा, दोनों की मौत

Delhi Murder News: दिल्ली के तिलक नगर में संदीप और आरिफ नामक दो दोस्तों की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई. दोनों ने एक दूसरे को ही चाकू मारा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र में रविवार (13 जुलाई) की देर रात डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई. एक पार्क में दो दोस्तों ने किसी बहस के चलते एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया. दोनों को ही गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई. 

पुलिस को इस वारदात की जानकारी रविवार रात 10-11 बजे के बीच मिली. सूचना मिलते ही मौके पर ख्याला थाना और तिलक नगर थाना की पुलिस पहुंचीं और मामले की छानबीन शुरू की गई. दोनों की बॉडी को दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है. 

आपस में गहरे दोस्त थे संदीप और आरिफ
मृतकों की पहचान संदीप और आरिफ के रूप में हुई है. दोनों ख्याला बी ब्लॉक के रहने वाले थे. एक ही गली में दोनों अपने-अपने परिवार के साथ रहते थे. संदीप और आरिफ दोनों ही शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी हैं. 

पुलिस को जांच में पता चला है कि संदीप-आरिफ दोनों अच्छे दोस्त थे. उनका साथ में उठना बैठना रहता था. संदीप का ख्याला में प्रॉपर्टी का बिजनेस था, पहले वह जिम ट्रेनर भी रह चुका है. 

झगड़े की वजह साफ नहीं
उनके बीच किसी बात को लेकर आपसी झगड़ा हुआ था. विवाद को लेकर दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई. हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि संदीप और आरिफ के बीच झगड़ा किस वजह से हुआ और यह खूनी घटना कैसे हुई? इस घटना से इलाके में डर का माहौल है.

डबल मर्डर की कई वारदातें आईं सामने
न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबकि, दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में हत्या की कई घटनाएं सामने आई हैं. इससे पहले, 8 जुलाई को मजनू का टीला इलाके में 22 साल की युवती और उसकी सहेली की बेटी की लाश मिली थी. इस डबल मर्डर केस में भी दोनों को चाकू से मारा गया था. हालांकि, पुलिस ने इसे 24 घंटे के अंदर ही सॉल्व कर दिया था. 

इसके अलावा, 3 जुलाई को दिल्ली के लाजपत नगर में एक महिला और उसके बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी. कातिल ने मां-बेटे का गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'

वीडियोज

Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
Embed widget