एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: नवंबर के आखिरी सप्ताह में बढ़ेगी दिल्ली-NCR में ठंड, जानिए- कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली में 15 नवंबर के बाद से ठंड में इजाफा हुआ है. दिल्ली-NCR के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके अलावा दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में बनी हुई है.

Delhi Weather News: दिल्ली-NCR में सुबह और शाम को तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिल रही है. 15 नवंबर के बाद से दिल्ली-NCR के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-NCR के लोगों को ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का भी सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है. 

15 दिसंबर के बाद शीतलहर का अनुमान
मौसम विभाग ने बताया कि नवंबर के अंतिम दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. जिसमें तापमान 8-9 डिग्री के नीचे भी जाने का अनुमान है. 15 दिसंबर के बाद दिल्ली-NCR में शीतलहर का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे है. वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.

नोएडा में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है. बता दें कि नोएडा में रविवार को पारा 12 डिग्री था जिसका सोमवार को घटने का अनुमान लगाया गया है. वहीं गाजियाबाद में भी रविवार के मुकाबले सोमवार को गिरावट दर्ज होने का अनुमान है. सोमवार को गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा गुरुग्राम में सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. 

खराब श्रेणी में है वायु गुणवत्ता
दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता अभी भी खराब स्तर में बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार में 358, आरटीओ में 342, जहांगीरपुरी में 355, नेहरू नगर में 355, श्री अरबिंदो मार्ग में 311, आरके पुरम में 322 और बवाना में 349, एनएसआईटी द्वारका में 313 एक्यूआई दर्ज किया गया. बता दें कि रविवार के मुकाबले सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में हैं. वहीं नोएडा 62 में 328, दर्ज की गई है. वहीं गुरुग्राम के एनआईसी ग्वाल पहाड़ी में 311 एक्यूआई दर्ज की गई है.  गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा',51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',101 और 200 के बीच 'मध्यम',201 और 300 के बीच 'खराब',301 और 400 के बीच को 'बहुत खराब माना जाता है.  401 और 500 के बीच के एक्यूआई को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

Shraddha Murder Case: आफताब के मारपीट करने के बाद श्रद्धा ने इन दो लोगों से मांगी थी मदद, आरोपी का परिवार फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget