एक्सप्लोरर

दिल्ली स्कूलों को धमकी के बाद गरमाई सियासत, अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी का हमला

Delhi News: दिल्ली के स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने पर चिंता बढ़ गई है,सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं, लेकिन राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है. BJP ने आप नेताओं पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है.

दिल्ली में स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने की हालिया घटनाओं ने एक बार फिर राजधानी के नागरिकों को चिंता में डाल दिया है. जहां एक ओर सुरक्षा एजेंसियां इन घटनाओं की तह तक पहुंचने में जुटी हैं, वहीं दूसरी ओर इस संवेदनशील मुद्दे पर सियासी बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की इस मुद्दे पर की गई बयानबाजी से भड़की बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह खेदजनक है कि ये नेता बिना कारण राजधानी में तनाव का माहौल बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी स्कूल को धमकी मिलना निश्चय ही चिंता का विषय है, लेकिन इसे लेकर अनावश्यक राजनीतिक बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है.

पूर्व की घटनाओं से सबक लेने की ज़रूरत

सचदेवा ने याद दिलाया कि पहले भी दिल्ली में ऐसी धमकी की घटनाएं हुई हैं, जिनकी जांच में यह सामने आया कि एक स्कूली छात्र ने ही बड़ी संख्या में स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे थे. यह तथ्य चौंकाने वाला तो था, लेकिन इससे यह भी साबित होता है कि हर धमकी के पीछे गंभीर साजिश नहीं होती.

दिल्ली पुलिस कर रही मुस्तैदी से काम

उन्होंने कहा कि हर बार जब कोई धमकी की घटना होती है, दिल्ली पुलिस पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ काम करती है और जल्दी ही आरोपियों की पहचान कर लेती है. उन्होंने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि इस बार भी मामले की सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी.

विश्वव्यापी समस्या, राजनीतिक इस्तेमाल अनुचित

सचदेवा ने यह भी कहा कि दुनियाभर में स्कूल, अस्पताल, एयरलाइंस, धार्मिक स्थलों और अदालतों को धमकी दिए जाने के मामले सामने आते हैं. इनमें से 99.9% फर्जी होते हैं, फिर भी सुरक्षा एजेंसियां हर मामले को गंभीरता से लेती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जहां अन्य देशों में ऐसे मामलों पर राजनीति नहीं होती, वहीं भारत में अरविंद केजरीवाल जैसे नेता इन्हें सस्ती लोकप्रियता का जरिया बना लेते हैं.

राजनीति नहीं, सहयोग की जरूरत

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करना न केवल अनुचित है बल्कि इससे सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल भी गिरता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली पुलिस इस बार भी पूरी गंभीरता से मामले की जांच करेगी और एक-दो दिन में सच्चाई सामने आ जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: तो इसलिए बदला दिल्ली का मौसम! 14 डिग्री तक पहुंचा तापमान, दिखा आंधी-तूफान, जानिए वजह
तो इसलिए बदला दिल्ली का मौसम! 14 डिग्री तक पहुंचा तापमान, दिखा आंधी-तूफान, जानिए वजह
Delhi News: 2 साल पुराने मर्डर केस में फरार आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम
दिल्ली: 2 साल पुराने मर्डर केस में फरार आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम
Delhi Weather: छह साल में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, कैसा रहेगा कल का मौसम?
दिल्ली: छह साल में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, कैसा रहेगा कल का मौसम?
Delhi News: फाइव स्टार होटल का शेफ निकला शातिर चोर, घर से उड़ाए सोना-चांदी, पुलिस ने दबोचा
दिल्ली: फाइव स्टार होटल का शेफ निकला शातिर चोर, घर से उड़ाए सोना-चांदी, पुलिस ने दबोचा

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget