एक्सप्लोरर

बड़ी खबर: सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों के दोबारा खोलने को लेकर जानिए क्या कहा है?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर बरकरार है. इसकी वजह से कंस्ट्रक्शन से जुड़ी गतिविधियों और ट्रकों की एंट्री पर बैन अब भी जारी है. वहीं स्कूल और कॉलेजों को खोलने को लेकर मांग की जा रही है.

Delhi School Reopening: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि सर्दियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों को दोबारा से खोलने पर विचार किया जाएगा. जाहिर है कि दिल्ली में फिलहाल वायु प्रदूषण के स्तर को लेकर स्कूल बंद हैं. इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम ओमिक्रोन के खतरे से निपटने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी तरह के प्रतिबंध लगाने की जरूरत नहीं है.  

शिक्षा विभाग ने दिए शिक्षण संस्थानों काे खोलने के सुझाव

इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि शिक्षा विभाग ने पर्यावरण विभाग को भेजे एक प्रस्ताव में कक्षा 6 और उससे ऊपर के छात्रों के लिए स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों को फिर से खोलने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पांचवीं और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए शिक्षा विभाग ने 20 दिसंबर से स्कूलों को फिर से खोलने का सुझाव दिया है.

मंत्री ने कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक एक दिसंबर से 12 दिसंबर तक 250 से 325 के बीच रहा, लेकिन विशेषज्ञों ने अगले तीन दिनों में हवा की गुणवत्ता में मामूली गिरावट का अनुमान जताया है. इस बीच, शहर में सोमवार की सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पालम ऑब्जर्बेटरी ने न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है. मौसम कार्यालय ने कहा कि रविवार की सुबह, राष्ट्रीय राजधानी में सीजन का सबसे कम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. शहर में सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 313 रहा जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 गंभीर की श्रेणी में आता है. 

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण को केजरीवाल सरकार ने किया ये एलान, जानें फिलहाल क्या-क्या रहेगा बंद?

Gurugram News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कोरोना के एक्टिव केस से जुड़ी जरूरी खबर, आप भी जान लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget