एक्सप्लोरर

Rajendra Nagar By Poll: AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक के मुकाबले बीजेपी इन पर चल सकती है दांव, जानें किन नामों की हो रही चर्चा

BJP Candidate For Rajendra Nagar By Poll: बीजेपी सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजेंद्र नगर सीट को लेकर बीजेपी में लगभग आधा दर्जन नामों पर चर्चा है.

BJP Candidate For Rajendra Nagar By Poll: दिल्ली (Delhi) की राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar) विधानसभा सीट पर उपचुनाव (By Poll) चुनाव होना है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने दुर्गेश पाठक (Durgesh Pathak) को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ आप नेता संजय सिंह (Sanjay Singh)ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) को चुनौती दी कि 'आओ, मुकाबला करो.' इस पर आदेश गुप्ता ने फौरी तर पर तो पार्टी की ओर से किसी उम्मीदवार का नाम नहीं बताया लेकिन मीडिया सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजेंद्र नगर सीट को लेकर बीजेपी में लगभग आधा दर्जन नामों पर चर्चा है. 

बीजेपी में इन नामों पर हो सकता है विचार

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इनमें राजेश भाटिया (Rajesh Bhatia), राजन तिवारी (Rajan Tiwari), आरपी सिंह (RP Singh) और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) के नाम भी शामिल हैं. पूर्व महासचिव राजेश भाटिया उत्तराखंड चुनाव में पार्टी के लिए अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं. पार्टी की दिल्ली इकाई के कुछ लोगों का मत यह भी है कि दिल्ली बीजेपी प्रमुख आदेश को ही उम्मीदवार बनाया जाए. उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी अगले हफ्ते अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है. 3 जून को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है. इसी बैठक में अन्य उप चुनावों के साथ-साथ राजेंद्र नगर के लिए उम्मीदवार के नाम पर मुहर लग सकती है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी किसी पंजाबी या पूर्वांचली के नाम पर विचार कर सकती है.

दिल्ली बीजेपी प्रमुख ने यह कहा

इससे पहले एबीपी न्यूज से बात करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा, ''बीजेपी लोकतांत्रिक पार्टी है. हम उपचुनाव में बहुत जोरदार तरीके से लड़ेंगे. हम जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं. प्रत्याशी के नाम की घोषणा की आखिरी तारीख 6 है. जिस तरह से राजेंद्र नगर की जनता ने भारी समर्थन देने का मन बनाया है, हम जल्दी ही कैंडिडेट की घोषणा करेंगे और बीजेपी विजय होकर निकलेगी.''

इसलिए हो रहा राजेंद्र नगर सीट पर उपचुनाव

बता दें कि राजेंद्र नगर सीट पर आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा विधायक चुने गए लेकिन उनके राज्यसभा जाने पर सीट खाली हो गई. इसलिए यहां उपचुनाव होना है. 23 जून को यहां मतदान होगा जिसका नतीजा 26 जून को आएगा.

ये भी पढ़ें-

Rajinder Nagar Bypoll 2022: राजेंद्र नगर उपचुनाव को लेकर AAP से मिला चैलेंज, जानिए इस पर क्या बोले दिल्ली बीजेपी प्रमुख आदेश गुप्ता

Rajendra Nagar By poll: राजेंद्र नगर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक को बनाया प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में मानसून सुस्त, उमस बरकरार; अगले 5 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
दिल्ली में मानसून सुस्त, उमस बरकरार; अगले 5 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
दिल्ली में बड़ा सियासी फेरबदल, AAP के कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ! MCD कैंडिडेट भी शामिल
दिल्ली में बड़ा सियासी फेरबदल, AAP के कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ! MCD कैंडिडेट भी शामिल
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget