एक्सप्लोरर

दिल्ली में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें IMD का अपडेट

Delhi Weather Update: IMD के अनुसार, शुक्रवार (21 अगस्त) को आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहा, लेकिन चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया. इस दौरान न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है. तड़के सुबह से ही लगातार हल्की बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज आसमान में बादल छाये रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. अगले एक दो दिन तक शहर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है. 

IMD के अनुसार, शुक्रवार (21 अगस्त) को आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहा, लेकिन चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया. इस दौरान न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा. वहीं, अधिकतम तापमान करीब 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा. गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस और नोएडा ने 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम?

IMD के अनुसार, आज शनिवार (22 अगस्त)  शहर का न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. आज शहर के कई जगहों पर एक या दो बार बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है और सुबह से दोपहर तक कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होगी. एक बार फिर बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी.

पिछले 24  घंटों में बढ़ा न्यूनतम तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के कुछ इलाकों  में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी/बिजली कड़कने की घटनाएं हुईं. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस  की बढ़ोतरी हुई, जबकि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

इस दौरान दिल्ली में 20-25 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी हवाएं चलीं. वहीं, पालम में सुबह 9:30 बजे हवा की गति 41 किमी/घंटा तक पहुंच गई थी. पिछले 24 घंटों के दौरान नमी का अधिकतम स्तर  84  प्रतिशत और न्यूनतम स्तर 54  प्रतिशत दर्ज किया गया. 

महिमा पांडेय एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. महिमा ने साल 2017 से अपने पत्रकारिता की शुरूआत की.  ABP से जुड़ने से पहले महिमा राजस्थान पत्रिका, Myth Media, TFI और न्यूजबाइट जैसे मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय कवरेज, राष्ट्रीय खबरें,  अंतर्राष्ट्रीय, खेल, क्राइम, अर्थव्यवस्था, खेल, हेल्थ खबरों को कवर करने का अनुभव है.

पत्रकारिता के करियर के दौरान महिमा ने कई राष्ट्रीय और  अंतर्राष्ट्रीय  घटनाओं को कवर किया है जिनमें,  कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 ('ऑपरेशन लोटस'), लोकसभा चुनाव 2019,  बालाकोट एयर स्ट्राइक 2019, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021,  केरल विधानसभा चुनाव 2021, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021, लोकसभा चुनाव 2024, एंटीलिया केस, किसान आंदोलन 2024,  रूस यूक्रेन युद्ध 2022,  इजरायल हमास युद्ध 2023, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024, पाकिस्तान आम चुनाव 2024, ब्राजील और इजरायल का राजनयिक विवाद 2024, मालदीव भारत विवाद 2024 शामिल हैं.

खबरों के अलावा महिमा की खेलों में भी विशेष रूचि रही है. वो एथलेटिक्स में सक्रिय रूप से हिस्सा ले चुकी हैं. इसके अलावा इंटर कॉलेज, इंटर स्टेट हॉकी प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया है. 

 महिमा ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीएस्सी (ऑनर्स) बॉटनी में स्नातक किया है. इसके बाद मास कम्युनिकेशन में एमए की पढ़ाई पूरी की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर बोले CJP के आशुतोष रांका, 'हम दिल से...'
अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर बोले CJP के आशुतोष रांका, 'हम दिल से...'
CJP के अभिजीत दीपके बोले- 'हम फिर सड़कों पर उतरेंगे...'
CJP के अभिजीत दीपके बोले- 'हम फिर सड़कों पर उतरेंगे...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से एक दिन में 2000 करोड़ का नुकसान, कारोबार पर बुरा असर
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से एक दिन में 2000 करोड़ का नुकसान, कारोबार पर बुरा असर
Advertisement

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget