एक्सप्लोरर

Delhi News: साइबर क्राइम रोकने के दिल्ली पुलिस का जागरूकता अभियान, जानें क्या हैं सुरक्षा के उपाय

Cyber Awareness Program: साइबर जागरूकता दिवस के मौके पर दिल्ली के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के अलग-अलग जगहों पर पुलिस साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित कर रही है.

Delhi: राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते साइबर क्राइम (Cyber Crime) की वजह से जहां एक तरफ लोगों की गाढ़ी कमाई डूब जाती है. तो वहीं कई महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे भी इसका शिकार हो जाते हैं. पुलिस के लिए भी साइबर क्राइम को रोकना काफी मुश्किल साबित हो रहा है. इससे लोगों को बचाने और उनमें जागरूकता लाने के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) समय-समय पर अलग-अलग इलाकों में अभियान चला रही है.

इसी कड़ी में साइबर जागरूकता दिवस के मौके पर दिल्ली के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट (South West Dist) के अलग-अलग जगहों पर पुलिस साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित कर रही है. इस प्रोग्राम के माध्यम से छात्र-छात्राओं और लोगों को इससे सुरक्षा और बचाव के उपायों के बारे में अवगत किया जा रहा है.

पुलिस की विशेष टीम के जरिये लोगों को किया जा रहा है जागरूक

साउथ वेस्ट जिले के साइबर थाने के एसआई सुमित कुमार, हेड कॉन्स्टेबल दशरथ और पुनीत की टीम ने नेताजी नगर के वुमन टेक्निकल इंस्टिट्यूट, सफदरजंग एन्क्लेव के सर्वोदय को-एजुकेशन स्कूल, भीकाजी कांप्लेक्स मेट्रो स्टेशन और सरोजनी नगर मार्केट में अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया. जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित कार्यक्रम में साइबर क्राइम के तरीकों और उससे बचने के उपायों पर चर्चा की.

इस दौरान उन्हें 'निकोटिन इ-वैपिंग, हालिया साइबर अपराध, सोशल मीडिया ठगी, सेक्सटॉर्शन, क्यूआर बेस्ड पेमेंट फ्रॉड, फर्जी सरकारी साईट, एंटी वायरस और मालवेयर सॉफ्टवेयर जैसे संवेदनशील अपराधों के बारें में जानकारी साझा करते हुए उससे बचने की सलाह दी. इसके अलावा पुलिस टीम ने उन्हें गुड साइबर सिक्योरिटी हैबिट, प्रैक्टिस और साइबर सेफ्टी में जानकारी साझा की.

स्टूडेंट्स-फैकल्टी सहित आम लोगों को भी दी गयी साइबर सुरक्षा टिप्स 

इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वुमन टेक्निकल इंस्टिट्यूट में 200 स्टूडेंट और फैकल्टी की टीम को साइबर खतरे से अवगत कराया गया. वहीं 400 स्टूडेंट्स और स्टाफ को सर्वोदय को-एड स्कूल में, 300 लोगों को भीकाजी कांप्लेक्स, सफदरजंग एन्क्लेव क्लब और सरोजनी नगर मार्केट में साइबर सुरक्षा टिप्स साझा किये गये.

डीसीपी मनोज सी. ने बताया कि साइबर थाने के कर्मियों द्वारा जिले के अलग अलग जगहों पर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए गए. जहां काफी संख्या में स्टूडेंट्स, फैकल्टी सहित आम लोगों को पुलिस की टीम के द्वारा साइबर क्राइम को लेकर सतर्क किया गया और इससे बचाव के उपाय साझा किए गए. 

क्या है साइबर क्राइम?

टेक्नोलोजी के इस दौर में दुनिया में ज्यादातर काम आज इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन हो रहे हैं. जिनमें पैसों के लेन-देन, कम्युनिकेशन, खरीदारी जैसे रोजमर्रा के काम शामिल हैं. इनमें से ज्यादातर लोग भुगतान को लेकर ठगी के शिकार होते हैं. जिन्हें ठग कई तरह से, जैसे क्यूआर कोड, पेमेंट रिसीव करने का लिंक भेज कर पेमेंट एक्सेप्ट करने का झांसा, कार्ड अपग्रेड आदि के लिए ओटीपी-सीवीवी की जानकारी लेकर ठगी को अंजाम देते हैं.

इसके अलावा नौकरी का झांसा, सोशल साइट पर फेक प्रोफाइल बना कर खुद को हाई प्रोफाइल और विदेश के सैटल होने का झांसा देकर, सॉफ्टवेयर अपग्रेड, मालवेयर फिक्स आदि के नाम पर भी लोग इसके शिकार हो रहे हैं. इसी से बचने के लिए लोगों को संवेदनशील बना कर उन्हें इसके खिलाफ जागरूक किया गया. साइबर क्राइम जागरूकता दिवस पिछले साल से मनाया जा रहा है. इस कर्यक्रम से उन्हें इन खतरों और बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी मिली जिसे लेकर स्टूडेंट्स और लोगों ने दिल्ली पुलिस का शुक्रिया भी अदा किया.

ये भी पढ़ें:

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने फेक करेंसी के इंटरनेशनल सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सफदरजंग से शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक! दिल्ली HC ने याचिका पर दिया फैसला, जानें- अब क्या होगा?
सफदरजंग से शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक! दिल्ली HC ने याचिका पर दिया फैसला, जानें- अब क्या होगा?
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर सोनम वांगचुक की पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- यह तो गैर-कानूनी...
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर सोनम वांगचुक की पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- यह तो गैर-कानूनी...
दिल्ली के युवाओं के लिए खुशखबरी! सरकार ने 400 करोड़ की योजना कर दी लॉन्च, अब स्टार्टअप शुरू करना हो गया आसान
दिल्ली के युवाओं के लिए खुशखबरी! सरकार ने 400 करोड़ की योजना कर दी लॉन्च, अब स्टार्टअप शुरू करना हो गया आसान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget