एक्सप्लोरर

अब नहीं बच पाएंगे चेहरे पर नकाब ओढ़े गुनहगार, दिल्ली पुलिस ला रही है 'जादुई स्केच सॉफ्टवेयर'

Delhi News: दिल्ली पुलिस ला रही है ऐसा सॉफ्टवेयर जो महज़ स्केच से चंद सेकंड में गुनहगार की पहचान करेगा. मशीन लर्निंग से लैस ये सिस्टम जुर्म के हर चेहरे को बेनकाब करेगा.

Delhi News: अब अगर किसी गवाह ने किसी अपराधी का चेहरा बस कुछ सेकंड के लिए भी देखा हो, तो उसका बचना मुश्किल होगा. दिल्ली पुलिस ला रही है एक ऐसा हाईटेक हथियार, जो महज़ एक स्केच के दम पर गुनहगार का पूरा चेहरा पहचान लेगा और वो भी चंद सेकंडों में. दिल्ली पुलिस जल्द ही एक ‘रिवर्स इमेज सर्च सॉफ्टवेयर’ शुरू करने जा रही है, जो गवाहों के बयान पर तैयार किए गए स्केच को डिजिटल फोटो डेटाबेस से मिलाकर संदिग्धों की पहचान करेगा. इसे इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने तैयार किया है.

अब तक पुलिस को स्केच से अपराधी तक पहुंचने में घंटों, कभी-कभी तो हफ्तों लग जाते थे. मैन्युअल तरीके से हजारों तस्वीरों से मिलान करना न केवल थकाने वाला था बल्कि गलतियों की गुंजाइश भी रहती थी. लेकिन अब तकनीक करेगी कमाल ,सूत्रों के मुताबिक इस सॉफ्टवेयर के जरिए अगर किसी ने अपराधी की झलक भी देखी है और उसका स्केच तैयार हो गया, तो वह हमारी पकड़ से नहीं बच पाएगा.

कैसे करेगा काम यह 'जादुई' सॉफ्टवेयर ?

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक केवल 4 चरणों में ही संदिग्धों का चेहरा होगा सामने 

1 - स्केच को सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा.

2 - मशीन लर्निंग तकनीक स्केच का विश्लेषण करेगी.

3 - फिर यह डेटाबेस में मौजूद हजारों तस्वीरों से मिलान करेगी.

4 - कुछ ही सेकंड में संभावित चेहरों की सूची सामने आ जाएगी.

हत्या, डकैती और यौन अपराधों में मिलेगा जबरदस्त सहारा

पुलिस सूत्रों का मानना है कि यह सॉफ्टवेयर उन मामलों में बेहद मददगार साबित होगा, जहां कोई तस्वीर या वीडियो फुटेज मौजूद नहीं होता, और गवाह की याददाश्त ही एकमात्र सहारा होती है. यह उन केसों के लिए वरदान साबित होगा जहां कोई चश्मदीद है, लेकिन तकनीकी सुराग नहीं मिल सका. 

दिल्ली पुलिस पहले से ही डेटा रिकवरी, डिवाइस फॉरेंसिक और डिजिटल ट्रैकिंग जैसे कई हाईटेक साधनों का उपयोग कर रही है. अब यह नया सॉफ्टवेयर अपराधियों के खिलाफ उसकी तकनीकी ताकत को और मजबूत करेगा.इस तकनीक से साफ है अपराध की दुनिया अब पहले जैसी नहीं रहेगी. पुलिस की आंखें अब सिर्फ इंसानी नहीं, मशीनों की भी होंगी, और वो हर चेहरे को याद रखेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो का बदला समय, इस दिन भोर से पहले ही चलेंगी ट्रेनें, जानें शेड्यूल
दिल्ली मेट्रो का बदला समय, इस दिन भोर से पहले ही चलेंगी ट्रेनें, जानें शेड्यूल
दिल्ली में बंपर बारिश के आसार, घने बादल और तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली में बंपर बारिश के आसार, घने बादल और तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget