एक्सप्लोरर

Delhi Crime: दिल्ली में 8वीं के छात्र के साथ सहपाठियों ने शर्मसार करने वाली घटना को दिया अंजाम, जांच में बड़ा खुलासा 

Crime News: डीसीपी अपूर्व गुप्ता के मुताबिक घटना दो अप्रैल को एक निजी स्कूल के परिसर की है. पीड़ित आठवीं कक्षा का छात्र (School Student) है. हाल ही में आरोपी के साथ उसका झगड़ा हुआ था. 

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के एक निजी स्कूल से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. घटना यह है कि दिल्ली के एक स्कूल में कथित तौर पर 14 वर्षीय लड़के की उसके सहपाठी ने पिटाई कर दी. हद तो तब हो गई जब सहपाठियों ने पीड़ित छात्र के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया. मामला सामने आने के बाद पूर्वी दिल्ली के लोगों  ने विरोध प्रदर्शन किया. यह घटना एक निजी स्कूल परिसर की है.

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया. उसने बताया कि पीड़ित के परिवार ने संदेह जताया है कि इस मारपीट की घटना में और छात्र शामिल हो सकते हैं.

निजी स्कूल कैंपस की घटना

पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अपूर्व गुप्ता ने बताया कि घटना दो अप्रैल को एक निजी स्कूल के परिसर में हुई. पीड़ित आठवीं कक्षा का छात्र है और कथित तौर पर कुछ मुद्दों पर आरोपी के साथ उसका झगड़ा हो गया था. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि नकाबपोश उसके एक सहपाठी ने उसकी पिटाई की और उसके निजी अंगों में लकड़ी डाल दी. आरोपी ने उसे मारपीट के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी.

डॉक्टर ने पुलिस को ये जानकारी

इस घटना की जांच में जुटे पुलिस अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों ने जानकारी दी है कि लड़के के गुदा में कोई वस्तु डाली गई थी, जिससे उसे चोटें आई हैं. घटना के बाद पीड़ित के माता-पिता और रिश्तेदारों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तीन अप्रैल को स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. 

इन धाराओं में केस दर्ज

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की काउंसलिंग कराई गई है. साथ ही थाना पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकने की सजा), 377 (अप्राकृतिक अपराध), 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है.

आईओ पर जांच सही से न करने का आरोप

पीड़ित छात्र की बहन का कहना है कि मामले की जांच करने वाला आईओ सहयोग नहीं कर रहा है. पुलिस ने अभी तक स्कूल से क्राइम सीन भी नहीं लिए. केस में उसे पार्टी नहीं बनाया. आरोपी एक खास कम्यूनिटी के हैं. दिल्ली पुलिस और स्कूल के ऊपर दबाव है. स्कूल प्रशासन इस घटना को लेकर सच छुपा रहा हे. अपने आप को बचा रहा है. 

पीड़ित की मां ने की सभी सहयोग की अपील

पीड़ित की मां ने सबसे अपील है कि सच का साथ दें. क्यों 4 लोग गिरफ्तार नहीं किए गए हैं. सिर्फ अभी 1 पकड़ा गया है. आरोपियों के ना पकड़े जाने से बाकी बच्चे भी सेफ नहीं है. थाना पुलिस हमारी मदद करे, जिससे  जिससे मुझे और बच्चों को कुछ न हो. 

Delhi Lok Sabha Elections: दिल्ली में अलग से बनाए जाएंगे मॉडल और पिंक मतदान केंद्र, होंगी ये सुविधाएं

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के HC के आदेश पर सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं, 'पहली बात तो...'
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के HC के आदेश पर सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं, 'पहली बात तो...'
मौलाना साजिद रशीदी बोले- 'वंदे मातरम बिल मुसलमानों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार'
मौलाना साजिद रशीदी बोले- 'वंदे मातरम बिल मुसलमानों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार'
किसान नेताओं की मांग सरकार ने मानी, आगे बढ़ेगा आंदोलन? सरवन सिंह पंधेर ने बताया
किसान नेताओं की मांग सरकार ने मानी, आगे बढ़ेगा आंदोलन? सरवन सिंह पंधेर ने बताया

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget