एक्सप्लोरर

Delhi Metro News: एक छोटी सी चिड़िया के टकराने से क्यों घंटों रुक जाती है मेट्रो, जानिए इसके पीछे की वजह

DMRC News: पिछले दिनों चिड़िया के टकराने से दिल्ली मेट्रो सेवा बाधित हुई और यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा. मेट्रो रेल अधिकारियों ने सेवा बाधित होने के पीछे की वजह बताई है.

Delhi News: मेट्रो को दिल्ली (Delhi) कि लाइफलाइन कहा जाता है. मेट्रो से रोजाना लाखों लोग यात्रा करते हैं लेकिन यही मेट्रो अगर रुक जाए तो मानों दिल्ली कि रफ्तार रुक सी जाती है. बीते 5 दिन में दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की सेवा दो बार बाधित हुई है. इसकी वजह एक छोटी सी चिड़िया बताई जा रही है. इससे लोगों को घर-ऑफिस आने जाने में घंटो लगे. मेट्रो सेवा बाधित होने से कई लोगों को बसों, कैब और ऑटो पर निर्भर करना पड़ा. अगर आप भी इस दौरान परेशान हुए हैं तो आपके मन में भी खयाल आया होगा कि आखिर कैसे एक छोटी सी चिड़िया मेट्रो सेवा को प्रभावित कर देती है.

दरअसल, इसी हफ्ते 6 जून और 9 जून को ब्लू लाइन पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. मेट्रो ट्रेन के ओवर हेड इलेक्ट्रिफिकेशन वायर (OHE) से पक्षी के टकराने से तार टूट गया और इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा. बताया जा रहा है कि मेट्रो का तार टूटते ही चिंगारी निकलने लगी थी और इसी वजह से सेवा घंटों तक प्रभावित रही.

कैसे टूट जाती है ओएचई वायर

डीएमआरसी (DMRC) के अधिकारियों के मुताबिक, मेट्रो में बीते 2 दिन ओएचई वायर टूटने के हादसे हुए और सेवा प्रभावित हुई. ओएचई लाइन आखिर कैसे टूट जाती है? इस सवाल पर डीएमआरसी का कहना है कि ओएचई वायर किसी भी बाहरी समान से टूट सकती है. जैसे मेट्रो की तार को जोड़ने के लिए अलग-अलग कंपोनेंट होते हैं, वहीं बाहरी चीजें जैसे पतंग से इस पर असर होता है. बीते दिनों जो हादसा हुआ था, उसकी वजह चिड़िया थी क्योंकि कोई भी पक्षी अगर ओएचई वायर से टकरा जाता है तो वहां फ्लैश हो जाता है. इससे शॉर्ट सर्किट होता है और फिर ओएचई वायर टूट जाता है. इसे ठीक करने का तरीका होता है वायर को रिप्लेस करना, जिसमें समय लगता है. यही वजह है कि उतनी देर के लिए मेट्रो सेवा बाधित होती है. मेट्रो को तब तक रोकना पड़ता है, क्योंकि ओएचई वायर को बदलते वक्त पावर कट किया जाता है. इन तारों में 25 किलोवोल्ट बिजली सप्लाई होती है इसलिए पावर कट करके इसे रिप्लेस किया जाता है.

बाहरी समान से टूट सकता है ओएचई

दिल्ली मेट्रो की मानें तो सिर्फ चिड़िया ही नहीं, बल्कि किसी भी बाहरी चीजों से मेट्रो का ओवरहेड एक्सटेंशन वायर टूट सकता है. इसीलिए अक्सर 15 अगस्त के वक्त मेट्रो लोगों से अनुरोध भी करती है कि जो लोग मेट्रो स्टेशन के आस पास रहते हैं, पतंग न उड़ाएं क्योंकि ऐसा करने से पतंग का मांझा या पतंग अगर इन तारों से टकरा जाती है तो फ्लैश निकलता है और उसकी वजह से शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें- Delhi Government: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मिलने वाली Mid Day Meal की होगी जांच, सरकार ने इसलिए उठाया कदम

क्यों होता है यात्रियों को विलंब

वहीं, अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में यात्रा करते हैं और आपके मन में भी यह सवाल है कि आखिर ओवरहेड एक्सटेंशन वायर टूटने की वजह से मेट्रो सेवाएं बाधित क्यों होती हैं तो उसका जवाब यह है कि दरअसल, ओवरहेड एक्सटेंशन वायर को रिपेयर करते या बदलते वक्त बिजली का पावर कट करना पड़ता है. इसे रिपेयर होने में कम से कम आधा घंटे का समय लग जाता है. ऐसे में उस वक्त मेट्रो सेवा बाधित होती हैं. हालांकि, मेट्रो अधिकारियों की मानें तो सेवा वन लाइन पर चलती रहती है. इसे पूरी तरह से बंद नहीं किया जाता है.

यह भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में ‘नन्ही परी’ पहल शुरू, लड़कियों के जन्म पर आधार कार्ड और बैंक अकाउंट की दी जाएगी सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब
सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब
Delhi News: दिल्ली के 108 स्कूल भवन असुरक्षित, जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त कार्रवाई का फैसला
दिल्ली के 108 स्कूल भवन असुरक्षित, जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त कार्रवाई का फैसला
MCD वार्ड समिति चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने की क्रॉस वोटिंग! नजफगढ़, साउथ, केशव पुरम जोन में जीती BJP
MCD वार्ड समिति चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने की क्रॉस वोटिंग! नजफगढ़, साउथ, केशव पुरम जोन में जीती BJP
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Embed widget