एक्सप्लोरर

BBC Documentary Row: हिरासत में लिए गए जामिया के 13 छात्र रिहा, पुलिस ने दी जानकारी

जामिया में इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की बुधवार को तैयारी हो रही थी. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी. कैंपस के बाहर छात्रों की भीड़ लग गई थी. पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया था.

Jamia University: गुजरात में हुए 2002 के गोधरा दंगों पर आधारित बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में बुधवार को प्रदर्शन के लिए हिरासत में लिए गए 13 छात्रों को छोड़ दिया गया है. पुलिस के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह के बाद इन छात्रों को छोड़ दिया गया. बीबीसी का दावा है कि यह सीरीज गुजरात में 2002 में हुए दंगों के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करती है.

विदेश मंत्रालय ने डॉक्यूमेंट्री को बतया दुष्प्रचार का हिस्सा

 गुजरात दंगे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे. भारतीय विदेश मंत्रालय ने दो भागों वाले इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म  को ‘‘दुष्प्रचार का एक हिस्सा’’ करार देते हुए सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि इसमें पूर्वाग्रह, निष्पक्षता की कमी और औपनिवेशिक मानसिकता स्पष्ट रूप से झलकती है.

डॉक्यूमेंट्रो फिल्म को ब्लॉक करने के निर्देश जारी

सरकार ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री का लिंक साझा करने वाले कई यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्ट को 21 जनवरी को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं. दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कई ऐसे छात्रों को हिरासत में लिया था जो बीबीसी के विवादित डॉक्यूमेंट्री फिल्म को दिखाने की घोषणा के बाद प्रस्तावित स्क्रीनिंग से कई घंटे पहले स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था, जिसका विरोध करने के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर में एकत्र हुए थे.

जामिया में हो रही थी डॉक्यूमेंट्री को दिखाने की तैयारी

एसएफआई ने दावा किया था कि पुलिस ने बुधवार को हिरासत में लिए गए अधिकतर छात्रों को रिहा कर दिया है, लेकिन 13 छात्र अब भी पुलिस की हिरासत में हैं. डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाए जाने की घोषणा एसएफआई ने बुधवार को की थी. एसएफआई ने आरोप लगाया कि हिरासत में लिए गए इन 13 में से चार छात्र- एसएफआई जामिया इकाई के सचिव अजीज, एसएफआई दक्षिण दिल्ली क्षेत्र उपाध्यक्ष निवेद्य और एसएफआई इकाइयों के सदस्य अभिराम एवं तेजस हैं. उसने कहा कि चारों छात्रों को बुधवार को सुबह हिरासत में लिया गया था और वे सभी जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र हैं.

एसएफआई दिल्ली समिति के सचिव प्रीतीश मेनन ने कहा, ‘‘चार छात्रों को बुधवार को सुबह हिरासत में लिया गया था. उन्हें हिरासत में लिए हुए 24 घंटे से अधिक हो गए हैं. बाकी को बाद में शाम को हिरासत में लिया गया था.’’

यह भी पढ़ें: Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली कारागार विभाग का फैसला, 243 कैदियों को विशेष छूट देने का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget