एक्सप्लोरर

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते बदल जाएगा मौसम, पारा गिरने के बारिश का भी अनुमान

Delhi-NCR Weekly Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले 24 घंटे में आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो स्थान पर हल्की बारिश या बूंदा-बांदी हो सकती है.

Delhi-NCR Weekly Weather Pollution Updates: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में उमस भरी गर्मी का सितम जारी है. हालांकि, दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत की खबर ये है कि इस सप्ताह मौसम थोड़ा नरम होगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस पूरे हफ्ते आसमान में बादल छाए रहने और दिल्ली-एनसीआर के कुछ स्थानों पर हल्के से तेज बारिश तक की संभावना जताई है. यही नहीं तापमान में भी 7 डिग्री तक की गिरावट आएगी, जिससे उमस भरी गर्मी के दौर से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाएगा. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले 24 घंटे में आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो स्थान पर हल्की बारिश या बूंदा-बांदी हो सकती है.

दूसरी तरफ नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम कमोबेश दिल्ली की तरह ही रहने वाला है. इससे पहले मौसम विभाग ने रविवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और तेज धूप निकली. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 ज्यादा 37.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 ज्यादा 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वहीं हवा में नमी का स्तर 57 से 77 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया है. गौरतलब है कि सितंबर महीने में दिल्ली में अब तक करीब 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि आमतौर पर 39.4 मिमी बारिश दर्ज होती है.

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूरे हफ्ते आसमान में बादल दिख सकते हैं. सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश या बूंदा-बांदी हो सकती है. बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. गुरुवार को मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं. वहीं शुक्रवार और शनिवार को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है. हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है.

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते बदल जाएगा मौसम, पारा गिरने के बारिश का भी अनुमान

वहीं नोएडा में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.9 और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां भी पूरे हफ्ते आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. सोमवार को बारिश की संभावना नहीं है. मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. गुरुवार से शनिवार के बीच मध्यम दर्जे की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है.

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते बदल जाएगा मौसम, पारा गिरने के बारिश का भी अनुमान

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 1,000 लो फ्लोर बसों की खरीद में हुए करप्शन के आरोपों पर LG का सख्त एक्शन, CBI को शिकायत भेजने की दी मंजूरी

दूसरी तरफ गुरुग्राम में सोमवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूरे हफ्ते आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. सोमवार से गुरुवार के दौरान एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. शुक्रवार और शनिवार को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. हफ्ते के अंत तक गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते बदल जाएगा मौसम, पारा गिरने के बारिश का भी अनुमान

दिल्ली में 'वायु प्रदूषण' से राहत, गुरुग्राम में बढ़ा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सोमवार की सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'संतोषजनक' श्रेणी में 63 दर्ज हुआ है. वहीं नोएडा में भी 'संतोषजनक' श्रेणी में 72, जबकि गुरुग्राम में 'मध्यम' श्रेणी में 169 रिकॉर्ड हुआ है. इस हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई ज्यादातर 'संतोषजनक से मध्यम' श्रेणी में ही रह सकता है. आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

ये भी पढ़ें- नोएडा की थप्पड़बाज महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डीसीपी ने दी ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्य निकेतन हादसा: PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
सत्य निकेतन हादसा: PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने पर नोएडा के छात्र को नोटिस, फिर बदला फैसला?
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने पर नोएडा के छात्र को नोटिस, फिर बदला फैसला?
सत्य निकेतन हादसे के बाद PG खाली कर रहे छात्र, अभिभावक चिंतित
सत्य निकेतन हादसे के बाद PG खाली कर रहे छात्र, अभिभावक चिंतित
सत्य निकेतन PG हादसे के बाद फंसे छात्र, पुराना ठिकाना ढहा, नए भवन पर भी सवाल
सत्य निकेतन PG हादसे के बाद फंसे छात्र, पुराना ठिकाना ढहा, नए भवन पर भी सवाल

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाबा बागेश्वर के नॉन वेज वाले बयान पर सियासत! TMC-कांग्रेस ने घेरा, किसने-क्या कहा
बाबा बागेश्वर के नॉन वेज वाले बयान पर सियासत! TMC-कांग्रेस ने घेरा, किसने-क्या कहा
गोरखपुर: छात्रों को 'ठंडा' करने निकले दारोगा, अखिलेश बोले- ये अपराधी नहीं
गोरखपुर: छात्रों को 'ठंडा' करने निकले दारोगा, अखिलेश बोले- ये अपराधी नहीं
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए कई अपशब्द, जानें- कितना है रन टाइम?
‘हैवान’ को कौन सा मिला सर्टिफिकेट, कितना है रन टाइम, जानें यहां
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक, रोहित नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक, रोहित नंबर-1
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
Salt Storage Tips: गैस चूल्हे के पास रखती हैं नमक? तुरंत बदलें ये 1 आदत
गैस चूल्हे के पास रखती हैं नमक? तुरंत बदलें ये 1 आदत
SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी
SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी
Embed widget