एक्सप्लोरर

Ashram Flyover: अगले महीने से भारी वाहनों के लिए खुलेगा आश्रम फ्लाईओवर, दिल्ली NCR में रहने वालों के लिए बड़ी राहत

Delhi Ashram Flyover: 6 मार्च को आश्रम फ्लाईओवर को आम वाहनों के लिए खोल दिया गया था, लेकिन फ्लाईओवर के ऊपर से हाईटेंशन तार होने के चलते भारी वाहनों पर रोक लगाई गई थी.

Ashram Flyover Extension: दिल्ली के रिंग रोड पर यातायात को सुगम बनाने के लिए जहां एक तरफ आश्रम फ्लाईओवर को हल्के वाहनों के लिए खोला जा चुका है. वहीं अब जल्द ही भारी वाहनों के लिए भी इसे खोल दिया जाएगा. इसे मई महीने से पूरी तरह से भारी वाहनों के लिए भी खोलने की तैयारियां चल रही है. मंगलवार से यहां पर हाईटेंशन तार की ऊंचाई बढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है. यहां पर लगे टावर की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी की ओर से इस काम को 30 अप्रैल तक पूरा किए जाने की संभावना है. तय समय पर काम पूरा होने पर एक मई से इस फ्लाईओवर पर भारी वाहनों की आवाजाही हो सकेगी. 

गौरतलब है कि, दो जनवरी से आश्रम फ्लाईओवर को निर्माण कार्य के लिए बंद किया गया था. आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी के नए हिस्से से जोड़ने का काम लगभग दो माह तक चला. इसके बाद इस फ्लाईओवर को 6 मार्च को इसे आम वाहनों के लिए खोल दिया गया था, लेकिन इस पर अभी भी भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा हुआ है. फ्लाईओवर के ऊपर से हाईटेंशन तार होने के चलते भारी वाहनों पर रोक लगाई गई थी. ट्रैफिक पुलिस की ओर से कई बार पीडब्ल्यूडी को इसे लेकर पत्र लिखा गया था. उन्होंने जल्द से जल्द इस हाईटेंशन तार को ऊंचा करने की अपील की थी, क्योंकि इसके चलते हादसा होने का खतरा बना हुआ था.

ट्रैफिक पुलिस ने पीडब्लूडी को लिखा पत्र
भारी वाहनों को रोकने के लिए सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए थे, लेकिन उनके द्वारा भारी वाहनों को नहीं रोका जा सका. जबरन भारी वाहन फ्लाईओवर से आवाजाही कर रहे थे. इसलिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जल्द से जल्द तार की ऊंचाई बढ़ाने की अपील की गई थी. इसके बाद अब टावर की ऊंचाई को बढ़ा कर हाई टेंशन तारों को ऊंचा करने के काम की शुरुआत हो चुकी है. वहीं इसके पूरा होते ही बिना किसी रुकावट के भारी वाहन भी इस से आवागमन कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें:  MCD News: दिल्ली के कारोबारियों को MCD की बड़ी सौगात, अब इन मदों में पहले से कम देना पड़ेगा Tax

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
Delhi SIR News: दिल्ली में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
Delhi News: दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 गाड़ियां बरामद
दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 गाड़ियां बरामद
ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय, 30 मंजिला दो ट्विन टावर स्काईवॉक से जुड़ेंगे
ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय, 30 मंजिला दो ट्विन टावर स्काईवॉक से जुड़ेंगे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget