एक्सप्लोरर

Delhi Metro: मेट्रो फेज-4 के इन दो कॉरिडोर को जल्द मिल सकती है मंजूरी, इन इलाकों के लोगों को मिलेगा फायदा

Delhi Metro Phase- 4: लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ की मंजूरी प्रक्रिया अपने एडवांस चरण में है और जल्दी ही इन दोनों कॉरिडोर को मंजूरी मिलने की संभावना है.

Delhi Metro News: दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खबर. मेट्रो फेज-4 के प्रस्तावित दो कॉरिडोर को जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना बढ़ गई है. इसकी मंजूरी की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है. वहीं, हरियाणा में कुंडली तक मेट्रो विस्तार की परियोजना की डिटेल प्रॉजेक्ट रिपोर्ट को नए सिरे से बनाया जा रहा है, जिसके बाद इसके विस्तार का रास्ता भी साफ हो जाएगा. इसके अलावा, जिन डीप कॉरिडोर को जल्द मंजूरी मिल सकती है, उनमें लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर की परियोजना शामिल हैं. इनकी मंजूरी की प्रक्रिया एडवांस फेज में है.

इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा

लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर के बनने से सिल्वर लाइन की मजेंटा लाइन यानी जनकपुरी पश्चिम से नोएडा के बीच सीधी कनेक्टिविटी होगी. फरीदाबाद मेट्रो से सीधे एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा. शेख सराय, जीके, एंड्र्यूज गंज, पुष्प विहार और साकेत जी ब्लॉक की भी मेट्रो से कनेक्टिविटी बढ़ेगी. दूसरी तरफ इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के बनने से पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान इंद्रलोक, दयाबस्ती, सराय रोहिल्ला, नबी करीम एलएनजेपी अस्पताल के आसपास सटे घनी आबादी वाले इलाके भी मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे.

मुकुंदपुर से मौजपुर कॉरिडोर का काम 2024 में होगा पूरा 

गौरतलब है कि मेट्रो फेज-4 के तहत 104 के किलोमीटर के नेटवर्क वाले कुल छह कॉरिडोर प्रस्तावित हैं. अभी तक छह में से 65.10 किलोमीटर के तीन कॉरिडोर तुगलकाबाद से एयरोसिटी, मुकुंदपुर से मौजपुर और जनकपुरी पश्चिम से आपके आश्रम को मंजूरी मिली है. तीनों कॉरिडोर पर काम चल रहा है. इनमें सबसे पहले 2024 में मुकुंदपुर से मौजपुर कॉरिडोर के पूरा होने की उम्मीद है. बाकी दो कॉरिडोर का काम 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित गया है. यहां पर इस बात का जिक्र भी कर दें कि तुगलकाबाद से ऐरोसिटी और मुकुंदपुर से मौजपुर कॉरिडोर पर मेट्रो पिलर के साथ पहली बार फ्लाईओवर भी बनाया जा रहा है.

दो कॉरिडोर को जल्द मिल सकती है मंजूरी

इन परियोजनाओं के अलावा तीन कॉरिडोर लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक, इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ और रिठाला-बवाना-नरेला कॉरिडोर को अब तक मंजूरी नहीं मिली है. केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के विशेष डयूटी अफसर ट्रांसपोर्ट जयदीप के मुताबिक तीन में से दो कॉरिडोर लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ की मंजूरी प्रक्रिया अपने एडवांस चरण में है. जल्दी ही इन दोनों कॉरिडोर को मंजूरी मिल सकती है. जबकि रिठाला-बवाना नरेला कॉरिडोर का हरियाणा के कुंडली तक विस्तार होना है. इनकी डीपीआर दोबारा बनेगी.

रिठाला-बवाना नरेला कॉरिडोर का विस्तार कुंडली तक किए जाने से हरियाणा का एक और शहर मेट्रो से जुड़ जाएगा. पहले इस कॉरिडोर पर लागत कम करने के लिए मेट्रो लाइट चलाने की योजना थी. उसकी डीपीआर भी लगभग तैयार हो गई थी, लेकिन बाद में वहां नरेला सब सिटी बसाने की योजना को देखते हुए फिर से सामान्य मेट्रो बनाने का प्रस्ताव रखा गया है. जिसकी डीपीआर फिर से तैयार की जा रही है. बता दें कि मेट्रो फेज-4 के तीनों कॉरिडोर को 2019 से मंजूरी का इंतजार है.

SC का फैसला आने के बाद AAP पर मनोज तिवारी का हमला, कहा- 'पार्टी का शीर्ष कुनबा भ्रष्टाचार में लिप्त, जल्द होंगे गिरफ्तार'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
अभिजीत दीपके की हिरासत पर केजरीवाल बोले, 'जिन्हें भारतीय तिरंगे से...'
अभिजीत दीपके की हिरासत पर केजरीवाल बोले, 'जिन्हें भारतीय तिरंगे से...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget