एक्सप्लोरर

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला, फेज 4 मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन पर लगेंगे फूल हाईट स्क्रीन डोर

Delhi: दिल्ली मेट्रो फेज 4 में बन रहे अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में प्लेटफार्म पर फूल हाइट वाली स्क्रीन डोर लगा रही है. ये डोर मेट्रो ट्रेन के गेट के साथ खुलेंगी और बंद होंगी.

Delhi News: दिल्ली मेट्रो यात्रियों को सुरक्षित और आरामदेह यात्रा सुविधा मुहैया कराने के प्रयास में फेज 4 में बन रहे अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में प्लेटफार्म पर फूल हाइट वाली स्क्रीन डोर लगाने जा रही है. इससे न सिर्फ भीड़ को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी बल्कि मेट्रो स्टेशन पर एयर कंडीशनिंग को बेहतर तरीके से मेंटेन किया जा सकेगा. ये स्क्रीन डोर मेट्रो के गेट के साथ ही खुलेंगे और बंद होंगे. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है.

वर्तमान में फूल हाईट वाले स्क्रीन डोर्स सिर्फ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाईन (AEL) के मेट्रो स्टेशन पर ही लगे हुए हैं. जबकि फेज 3 में बनाए गए मेट्रो स्टेशन पर हाफ हाईट वाले स्क्रीन डोर्स लगाए गए हैं. वर्तमान में दिल्ली मेट्रो के अधिकतर स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर स्क्रीन डोर नहीं लगे हैं. इससे कई बार यात्री मेट्रो के आगे छलांग लगाने की कोशिश कर चुके हैं. इससे मेट्रो बाधित हो जाती है. इसको ध्यान में रखते हुए DMRC ने यह योजना बनाई है. बता दें कि पीएसडी मेट्रो ट्रैक और प्लेटफॉर्म के बीच कांच की दीवार के रूप में बैरियर का काम करता है.

फेज-4 के कॉरिडोर में लगेंगे प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर

DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल के अनुसार फेज 4 में जनकपुरी वेस्ट से रामकृष्ण आश्रम मार्ग, मजलिस पार्क से मौजपुर और दिल्ली एयरोसिटी से तुगलकाबाद के बीच जो तीन नए मेट्रो कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं, उन तीनों पर बनने वाले सभी नए मेट्रो स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स लगाया जाएगा. उन्होंने बताया कि इन लाइनों पर जितने भी एलिवेटेड स्टेशन होंगे, उन पर तो फेज 3 की तरह हाफ हाइट वाले प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर ही लगाए जाएंगे, लेकिन जितने भी अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे, उन सभी पर फूल हाइट वाले प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर लगाए जा रहे हैं. अंडरग्राउंड स्टेशनों पर जो फुल हाइट वाले डोर लगाए जाएंगे, उनकी ऊंचाई सवा 2 मीटर होगी.

यहां लगेंगे फूल हाईट स्क्रीन डोर 

अनुज दयाल ने बताया कि फेज 4 के तीनों कॉरिडोर का करीब 28 किलोमीटर लंबा हिस्सा अंडरग्राउंड होगा, जिन पर कुल 18 नए अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं. इनमें से 11 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन, तुगलकाबाद से दिल्ली एयरोसिटी के बीच बन रही मेट्रो की नई सिल्वर लाइन पर स्थित हैं. बाकी के 7 स्टेशन जनकपुरी वेस्ट से रामकृष्ण आश्रम मार्ग के बीच बन रहे मेजेंटा लाइन के एक्सटेंडेड कॉरिडोर पर होंगे. मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर पर एक भी अंडरग्राउंड स्टेशन नहीं है, इसलिए इस कॉरिडोर के सभी आठ नए स्टेशनों पर हाफ हाइट वाले स्क्रीन डोर लगाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें:  Opposition Protest: पीएम मोदी मजबूत नेता हैं तो सदन में आकर मणिपुर पर क्यों नहीं देते बयान- Sandeep Pathak

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget