एक्सप्लोरर

Delhi Metro: दिल्ली में जल्द होने जा रही पहली रिंग मेट्रो की शुरुआत, सफर करना होगा आसान, ये होगी रूट

Delhi Ring Metro: रिंग मेट्रो में एक बार सवार होने के बाद न केवल दिल्ली बल्कि एनसीआर के शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद और बहादुरगढ़ तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा.

Delhi First Ring Metro: दिल्ली में जल्दी ही रिंग मेट्रो की शुरुआत होने जा रही है. अगले साल 2024 तक इससे जुड़े सारा कामों के पूरा होने की संभावना है. इसकी शुरुआत के बाद यह देश की पहली रिंग मेट्रो होने के साथ ही देश का पहला सबसे बड़ा सिंगल कॉरिडोर होगा, जिसकी लम्बाई 71.15 किलोमीटर होगी. रिंग मेट्रो का निर्माण मेट्रो फेज-4 में किया जाएगा. यह कॉरिडोर मजलिस पार्क (Majlis Park) से मौजपुर (Maujpur) के लिए तैयार किया जाएगा और इन दोनों मेट्रो स्टेशन के बीच बन रहे इस कॉरिडोर की लम्बाई 12.55 किलोमीटर होगी. मेट्रो के इस नेटवर्क की वजह से पूर्व, उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली आपस में सीधे जुड़ जाएंगी.

रिंग मेट्रो के एक हिस्से पर चल रहा काम अपने तय समय से देरी से चल रहा है. मजलिस पार्क से मौजपुर कॉरिडोर का हिस्सा अलग-अलग वजहों से हुई देरी के चलते 2024 में पूरा होगा. कुल 8 नए स्टेशन इस पर बनेंगे. भजनपुरा से यमुना विहार दो मेट्रो स्टेशन के बीच एक मेट्रो पिलर के साथ फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. जैसे नीचे सड़क, उसके ऊपर फ्लाईओवर और उसके उपर मेट्रो चलेगी. इस फ्लाईओवर की लंबाई 1.4 किमी होगी. वर्तमान में रिंग कॉरिडोर का 58 किलोमीटर से ज्यादा हिस्से पर पहले से मेट्रो का परिचालन हो रहा है. इस पर कुल 36 मेट्रो स्टेशन है.

11 इंटरचेंज स्टेशन आपस में जुड़ेंगे

रिंग मेट्रो में एक बार सवार होने के बाद न केवल दिल्ली बल्कि एनसीआर के शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद और बहादुरगढ़ तक पहुंचना आसान हो जाएगा. वहीं दिल्ली के किसी भी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तक पहुंचना भी बेहद आसान हो जाएगा. ये संभव हो पाएगा, इस लाइन पर पड़ने वाले 11 इंटरचेंज मेट्रो स्टेशनों से. इस पर पड़ने वाले इंटरचेंज स्टेशनों में आजादपुर, नेताजी सुभास प्लेस, पंजाबी बाग पश्चिम, राजौरी गार्डन, दुर्गाबाई देशमुख, दिल्ली हाट आईएनए, लाजपत नगर, मयूर विहार फेज-1, आनंद विहार आईएसबीटी, कड़कड़डूमा और वेलकम स्टेशन होगा. इससे आवागमन का समय बचने के साथ ही यात्रियों को किराया में भी कम पैसे खर्चने पड़ेंगे.

30 माह की देरी से पूरे होंगे तीन कॉरिडोर

मेट्रो फेज-4 में बन रहे 65.10 किमी लंबे तीन कॉरिडोर मजलिस पार्क से मौजपुर, जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम और एरोसिटी से तुगलकाबाद का काम 30 महीने की देरी से पूरा होगा. यहां करीब ढाई हजार पेड़ काटे जाने थे, जिनकी मंजूरी मिलने में हुई देरी से यह समय बढ़ा है. वहीं इस देरी की वजह से निर्माण कार्य में लागत 15 फीसदी बढ़ गई है. डीएमआरसी प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार जून 2024 में इस काम के पूरे होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि अभी तक इसका 58 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है.

ये भी पढ़ें- Delhi FBU Scam: बीजेपी का AAP पर हमला, वीरेंद्र सचदेवा बोले- 'बर्बाद पैसे की हो सीएम केजरीवाल से रिकवरी'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget