एक्सप्लोरर

Delhi MCD News: लगातार तीन दिन एबसेंट रहे तो नगर निगम के कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, जारी हुआ ये आदेश

Delhi MCD के एक आदेश में कहा गया है कि तीन दिन से अधिक एबसेंट पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. यहां पढ़ें पूरी खबर-

Delhi News: दिल्ली नगर निगम (Delhi MCD News) ने एक आदेश जारी कर कहा है कि कार्य स्थल से तीन दिन तक अनुपस्थित पाए जाने वाले नगर निकाय के कर्मचारियों को निलंबित कर दिया जाएगा. सिविल लाइन जोन के उपायुक्त कार्यालय द्वारा यह आदेश 26 मई को जारी किया गया, जिसमें यह भी कहा गया है कि पूर्व अनुमति के बगैर अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा.

आदेश में कहा गया है, ‘‘बगैर किसी देरी के जनसेवाएं समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए यह निर्देश दिया जाता है कि सभी अधिकारी सुबह नौ बजे तक कार्यालय में उपस्थित हो जाएं.’’ मीडिया के एक वर्ग में ऐसी खबरें आती रही हैं कि कर्मचारी देर से कार्यालय पहुंचते हैं.

आदेश में कहा गया है, ‘‘यदि कोई कर्मचारी तीन बार अनुपस्थित पाया गया तो उसे फौरन निलंबित कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.’’ इसमें यह भी कहा गया है कि सभी कर्मचारी एनआईसी (एमसीडी) स्मार्ट ऐप में अपनी उपस्थिति दर्ज करें.

तीनों एमसीडी कर दी गई हैं एक
उल्लेखनीय है कि एकीकृत एमसीडी 22 मई से औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया है. इसमें उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम को मिलाकर एक कर दिया गया है.  एकीकरण होन के बाद  एमसीडी ने तीन उपायुक्त (डीसी) और अलग अलग ज़ोन में 22 अतिरिक्त डीसी नियुक्त किए हैं और उन्हें विभाग आवंटित कर दिए हैं.

अधिकारियों ने बताया था कि निगम कर्मचारियों को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया चला रहा है और ये नियुक्ति और विभागों का आवंटन इसी का हिस्सा है. यह प्रक्रिया एक पखवाड़े में पूरी हो सकती है. अधिकारियों ने बताया था कि निगम के केंद्रीय प्रतिष्ठान विभाग ने 24 मई को नियुक्तियों के संबंध में एक आदेश जारी किया था. 

यह भी पढ़ें:

Delhi MCD News: दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी अश्विनी कुमार ने संभाला पदभार, कमिश्नर नियुक्त हुए ज्ञानेश भारती

Delhi MCD News: चुनाव ना होने तक कैसे काम करेगा नगर निगम और कौन संभालेगा बागडोर? यहां जानें जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अरविंद केजरीवाल भड़के, 'देश के सबसे बड़े...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अरविंद केजरीवाल भड़के, 'देश के सबसे बड़े...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सरकार सख्त, AI तकनीक से होगी निगरानी
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सरकार सख्त, AI तकनीक से होगी निगरानी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget