एक्सप्लोरर

Delhi MCD Polls 2022: संयोग है या प्रयोग! दिल्ली के 'दंगल' में AAP को घेरने के लिए किसने बनाई ऐसी दिलचस्प रणनीति?

Delhi MCD Election: दिल्ली MCD के चुनाव के लिए बिगुल बज गया, एक दिन पहले गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हुआ. एमसीडी के चुनाव 4 दिसंबर को होंगे और नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे.

Delhi MCD Election 2022 Schedule: दिल्ली में होने वाले नगर निगम के चुनाव के लिए एलान हो चुका है. दिल्ली के चुनावी दंगल का बिगुल बजने के बाद आम आदमी पार्टी के सामने चुनौती है. एक दिन पहले ही गुजरात चुनाव के लिए तारीखों का एलान हुआ था और अब उसके अगले दिन यानी कि आज शुक्रवार को एमसीडी चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है. अब कांग्रेस, बीजेपी और आप के लिए आने वाला दिसंबर का महीना बेहद खास रहने वाला है. क्योंकि एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली में दिसंबर में दिल्ली नगर निगम चुनाव होंगे, वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव भी दिसंबर के महीने में है. इससे सबसे अधिक 'टेंशन' आप को है.

नगर निगम चुनाव की तारीखों ने बढ़ाई AAP की टेंशन?

आप पार्टी जहां पंजाब में एतिहासिक जीत दर्ज करके अपनी पैर जमाने के लिए गुजरात में एक्टिव हैं तो वहीं अब नगर निगम चुनाव की तारीखों ने उसकी टेंशन बढ़ा दी है. क्योंकि जहां गुजरात और दिल्ली एमसीडी में बीजेपी पिछले 15 सालों से कब्जा है वहां पर आप को अब नई रणनीति तैयार करनी पड़ेगी. क्योंकि गुजरात और दिल्ली नगर निगम के चुनाव एक समय पर होने वाले हैं, ऐसे में आप पार्टी अपने चुनावी अभियान को कहां-कहां करेगी. क्योंकि दिल्ली नगर निगम में बीजेपी 15 साल से कब्जा किए हुए है और गुजरात में बीजेपी 27 साल से काबिज है.

गुजरात चुनाव और MCD चुनाव की तारीख आगे पीछे

गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे. पहला चरण 1 दिसंबर और दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा. वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी. वहीं एमसीडी चुनाव 4 दिसंबर को होंगे और नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. अब ऐसे में आम आदमी पार्टी को खासा जोड़ लगाना पड़ेगा. अगर संगठनात्मक लिहाज से देखें तो बीजेपी, आम आदमी पार्टी से काफी बड़ी है. बीजेपी की जड़ें जहां गुजरात में पहले से मजबूत हैं, वहीं आम आदमी पार्टी जमीन तलाश रही है.

जानें क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

वहीं दिल्ली एमसीडी चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आप मुखिया और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा- "पिछले 15 साल में BJP ने पूरी दिल्ली में कूड़ा फैला दिया है, कूड़े के पहाड़ बना दिए हैं. 4 दिसंबर को इस बार दिल्ली की जनता दिल्ली की साफ-सफाई के लिए वोट देगी. दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए वोट देगी."

MCD Election: जानिए कैसा रहा एमसीडी में परिसीमन का गणित, वार्डों की संख्या 272 से घटकर हुई 250

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष

Embed widget