एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election 2022: RWA के प्रतिनिधियों के साथ CM केजरीवाल ने की चर्चा, कहा- 'अगर APP जीत गई तो...'

MCD Election 2022: रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप (AAP) उन्हें बुनियादी न्यूनतम कोष उपलब्ध कराएगी.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (AAP) नगर निगम का चुनाव जीतती है तो राष्ट्रीय राजधानी में सभी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के अपने ‘मिनी पार्षद’ होंगे और उन्हें चरणबद्ध तरीके से शक्तियां सौंपी जाएगी. रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि आप उन्हें बुनियादी न्यूनतम कोष उपलब्ध कराएगी.

प्रत्येक RWA का अपना मिनी पार्षद होगा- सीएम केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा, "जनता अब मूकदर्शक या उपभोक्ता बनकर नहीं रहेगी. प्रत्येक आरडब्ल्यूए का अपना मिनी पार्षद होगा और उन्हें चरणबद्ध तरीके से शक्तियां सौंपी जाएंगी." उन्होंने कहा, "हम इन मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श भी करेंगे. अगर हम एमसीडी में निवासियों को शामिल करने के इस विचार को सफलतापूर्वक लागू करते हैं, तो यह पूरे देश के लिए एक उदाहरण बन जाएगा."

शासन में जनता की सीधी भागीदारी होनी चाहिए- सीएम केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि शासन में जनता की सीधी भागीदारी होनी चाहिए ताकि वो क्षेत्र की स्थिति को हल कर सकें. मैंने दिल्ली को 3500 मोहल्ला सभा में साझा करने की कोशिश की थी, लेकिन बीजेपी का एमसीडी का सहयोग नामुमकिन था तो यह ठंडे में बसते चला गया, अब हम आरडब्ल्यूए को इसमें सक्रिय रूप से शामिल करेंगे.

सीएम केजरीवाल ने RWA प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान सुझाव भी मांगे

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने मालवीय नगर, पटपड़गंज, मयूर विहार, कालकाजी, ग्रेटर कैलाश, चितरंजन पार्क और खिड़की एक्सटेंशन के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान सुझाव भी मांगे. बैठक में गांवों और अनधिकृत कॉलोनियों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. सीएम केजरीवाल ने मंगलवार को घोषणा की थी कि अगर आप एमसीडी की सत्ता में आती है तो राष्ट्रीय राजधानी में आरडब्ल्यूए को 'वित्तीय और राजनीतिक' शक्तियां दी जाएंगी तथा उन्हें 'मिनी पार्षद' का दर्जा दिया जाएगा. बता दें कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए चुनाव चार दिसंबर को होगा और मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी.

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की कई सोसाइटी में IGL की गैस सप्लाई हुई बंद, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget