एक्सप्लोरर

दिल्ली नगर निगम की तदर्थ समितियों के पूरे हुए चुनाव, BJP ने AAP पर लगाया ये आरोप

Delhi News: दिल्ली महापौर राजा इकबाल सिंह ने AAP पर तदर्थ समिति चुनाव में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने BJP विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विकास कार्य अराजक राजनीति से नहीं रुकेंगे.

दिल्ली नगर की तदर्थ समितियों के चुनाव गुरुवार (7 अगस्त) को पूरे होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए. इस दौरान दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि AAP से तदर्थ समिति (अनुसूचित जाति का कल्याण एवं उनके कोटे का कार्यान्वयन) के चुनाव में अराजकता उत्पन्न करने के कारण समिति के चुनाव को स्थगित करना पड़ा.

उन्होंने कहा कि AAP ने लगातार तदर्थ समिति के चुनाव में व्यवधान उत्पन्न किया, बैलेट पेपर्स को छीन लिया, मतदान बॉक्स को तोड़ने की कोशिश की और वहां उपस्थित सुरक्षा कर्मियों के साथ हाथापाई की, जिसकी वजह से दो बार कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा. जब दोबारा से चुनाव करवाने की कोशिश की गई, तो फिर से AAP ने अराजकता की स्थिति पैदा की, जिसकी वजह से समिति के चुनाव को स्थगित करना पड़ा.

संविधान को नहीं मानती AAP- मेयर

महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि AAP ना संविधान को मानती है और ना ही किसी विधान को मानती है. ये लोग हर बार इसी प्रकार से अराजकता फैलाने का काम करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि जब AAP 2.5 सालों तक निगम की सत्ता में थी, तब उन्होंने विशेष समितियों और तदर्थ समितियों के गठन की अनुमति नहीं दी.

अब जब बीजेपी की सरकार दिल्ली नगर निगम में है, तो इन समितियों के चुनाव करवाए गए. उन्होंने कहा कि AAP की नीति संविधान और नियमों के खिलाफ है. वे आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करते हैं, क्योंकि वे संविधान को मानने को तैयार नहीं हैं.

BJP लगातार कर रही काम- मेयर

महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली नगर निगम की तदर्थ समितियों के संपन्न हुए चुनावों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर विजयी होने वाले सभी प्रत्याशियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि BJP लगातार नागरिकों के लिए कार्य कर रही हैं ताकि उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिल सकें और AAP की अराजकता की राजनीति जनता के लिए होने वाले विकास कार्यों को नहीं रोक सकेगी.

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त
दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों से कारोबार पर संकट! CTI ने PM मोदी को पत्र लिखकर उठाई ये मांग
दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों से कारोबार पर संकट! CTI ने PM मोदी को पत्र लिखकर उठाई ये मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget