एक्सप्लोरर

Delhi Girl Accident: भारी सुरक्षा के बीच हुआ कंझावला की पीड़िता का अंतिम संस्कार, दो छोटे भाइयों ने दी मुखाग्नि

Delhi Kanjhawala Case: मृतका की शव यात्रा में 50 से अधिक पुलिस वाहन लगाए गये. वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने श्मशान घाट के बाहर जमा होकर आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग की.

Kanjhawala Accident: मंगलवार शाम को शिवपुरी मुक्ति धाम श्मशान भूमि में कंझावला की पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया. रविवार तड़के करीब 12 किलोमीटर तक कार से घसीटने के बाद 20 वर्षीय अंजलि की दर्दनाक मौत हो गई थी. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पीड़ित के घर से श्मशान घाट तक 1000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया था. पीड़िता को उसके दो छोटे भाइयों ने दी मुखाग्नि दी.

श्मशान के बाहर बड़ी संख्या में जमा हुए लोग
जिस एम्बुलेंस में मृतक के शव को अंतिम यात्रा के लिए ले जाया गया था, उसके साथ 50 से अधिक पुलिस वाहन थे. परिवार के सदस्यों के अलावा किसी को भी श्मशान घाट में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी. बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट के बाहर जमा थे, पुलिस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए 'जस्टिस फॉर अंजलि' के नारे लगाते हुए तख्तियां और पीड़ित की तस्वीरें लिए हुए थे.

'घटना के वक्त कहां थी पुलिस'
आक्रोशित एक प्रदर्शनकारी ने कहा, जब घटना हुई तब पुलिस कहां थी?, करण विहार निवासी रामपाल ने कहा, अंजलि को न्याय मिलना चाहिए. हम आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग करते हैं. एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, जब पीड़िता को 12 किमी तक घसीटा गया, तब पुलिस कहां थी? इलाके में कितने पुलिस वाहन थे, लापरवाही के दोषी पाए गए पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाना चाहिए.

बता दें कि रविवार की तड़के अंजलि की स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कार के नीचे फंसी अंजलि को सुल्तानपुरी से कंझावला तक लगभग 12 किमी तक घसीटा गया, जिसमें उनकी मौत हो गई थी. कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली सरकार को HC का निर्देश- HIV संक्रमित लोगों को दें मुफ्त भोजन-इलाज की सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अल-फलाह ट्रस्ट केस: जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत पर सुनवाई, झटका या राहत, क्या हुआ फैसला?
अल-फलाह ट्रस्ट केस: जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत पर सुनवाई, झटका या राहत, क्या हुआ फैसला?
Delhi Weather: दिल्ली में हल्की फुहार से बदला मौसम का मिजाज, मानसून पर ब्रेक, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
दिल्ली में हल्की फुहार से बदला मौसम का मिजाज, मानसून पर ब्रेक, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
Delhi Weather Update 14 July: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली वेदर अपडेट, 14 जुलाई: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget