एक्सप्लोरर

अब JNU में भारतीय भाषाओं में भी कर सकेंगे पढ़ाई, अगले सत्र से होगी इसकी शुरुआत

JNU News: जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में अगले सत्र से अलग-अलग कोर्स पर आधारित, रोजगारपरक सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत की जाएगी. इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन तैयार कर ली है.

Delhi JNU News: देश के सबसे प्रतिष्ठित युनिवर्सिटी में से एक जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU) अगले शैक्षणिक सत्र यानि 2022-23 से विदेशी भाषाओं के साथ से भारतीय भाषाओं में भी पढ़ाई करवाएगा. यूनिवर्सिटी की पहली महिला कुलपति शांतिश्री डी पंडित ने इस संबंध में कहा कि इसके लिए जल्द ही कैंपस में स्पेशल सेंटर फॉर इंडियन लैंग्वेज की स्थापना की जाएगी. उन्होंने कहा कि इसको लेकर तमिलनाडु और महाराष्ट्र सरकार ने 10-10 करोड़ रुपये दे कर तमिल और मराठा चेयर स्थापित करने की सहमति दे दी है. 

भारतीय भाषाओं में पढ़ाई के लिए कुलपति ने अपने कार्यकाल में 500 करोड़ रुपये इकठ्ठा करने का लक्ष्य रखा है. वहीं असम, कर्नाटका, पुदुचेरी और उड़ीसा की राज्य सरकारों ने भी क्षेत्रीय भाषाओं में चेयर स्थापित करने की सहमति जताई है. जबकि इसके लिए दूसरे राज्य सरकारों से बात की जा रही है. वहीं कुलपति ने फंड बढ़ाने और सोसायटी की बेहतरी के लिए अगले सत्र से जेएनयू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अलग-अलग विषयों में ऑनलाइन सर्टिफिकेट और डिप्लोमा जैसे महत्वपूर्ण कोर्सों की शुरूआत की घोषणा की. 

इसके तहत ई-लर्निंग स्किल ओरिएंटल कोर्स की शुरूआत की जाएगी, जो डिग्री की पढ़ाई के साथ रोजगार, स्टार्टअप, इनोवेशन के स्व-रोजगार शुरू करने में सहायक होंगे. यह कोर्स पारंपरिक कोर्सों से अलग होंगे, इसके लिए युनिवर्सिटी प्रशासन ने रोडमैप भी तैयार कर लिया है. 

फंड की कमी को पूरा करने के लिए किए जायेंगे ये उपाय

कुलपति शांतिश्री डी पंडित ने बताया कि जेएनयू के पास फंड की कमी है और स्थायी आय का कोई जरिया भी नहीं है. इसलिए यूनिवर्सिटी प्रशासन कई महत्वपूर्ण उपाय कर रहा है, इसी के तहत जेएनयू अपने एल्यूमनाई छात्रों को जोड़ रहा है. जिसके जरिये छात्रों से फंड इकठ्ठा किया जाएगा. इसके लिए प्रशासन ने एसबीआई के साथ मिलकर विशेष सिस्टम करवा रहा है, जिससे फंड सीधे पोर्टल के माध्यम से खाते में ट्रांसफर हो सके. 

एनटीए के बजाय जेएनयू खुद करवाएगा ये परीक्षा

जेएनयू कुलपति ने कहा कि अगले सत्र से यूनिवर्सिटी प्रशासन पुराने पैटर्न पर पीएचडी प्रवेश परीक्षा खुद करवाएगा. बीते कुछ सालों से जेएनयू में दाखिले की प्रवेश परीक्षायें एनटीए करवाता रहा है. फिलहाल इस सत्र में पीएचडी प्रवेश परीक्षा एनटीए ही आयोजित करवाएगा. वहीं ग्रेजुएशन में प्रवेश सीयूटी यूजी की मेरिट के आधार पर ही होगा. 

यह भी पढ़ें:

Delhi News: दिल्ली में दो महिलाओं की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
दिल्ली को 8,941 करोड़ की 43 योजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ
दिल्ली को 8,941 करोड़ की 43 योजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ
सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, प्रोटेस्टर्स से बोले- 'आवाज उठाते रहेंगे, फिर...'
सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, प्रोटेस्टर्स से बोले- 'आवाज उठाते रहेंगे, फिर...'

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget