एक्सप्लोरर

एयरपोर्ट से 75 महंगे मोबाइल चोरी, आखिर कड़ी सुरक्षा के बीच कैसे दिया अंजाम? जानें

Delhi Crime News: दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने एयरपोर्ट से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी मोनू उर्फ निखिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है.

Delhi Crime News: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) पर एक चौंकाने वाली चोरी का खुलासा हुआ है. एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग का काम करने वाले एक लोडर ने बेहद चालाकी से सैमसंग S-25 अल्ट्रा मॉडल के 75 महंगे मोबाइल फोन चोरी कर लिए.

एयरपोर्ट जैसी हाई-सिक्योरिटी जगह पर हुई इस चोरी ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए. पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी मोनू उर्फ निखिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और अब तक 36 चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं. बाकी फोन और मामले में जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

कैसे हुआ चोरी का खुलासा ?
सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स की लॉजिस्टिक पार्टनर कंपनी स्काइविज कार्गो सर्विसेज के प्रमुख शिकायतकर्ता संजय यादव ने बताया कि 27 जनवरी 2025 को उनकी कंपनी ने चार मास्टर पीवीसी बॉक्स में 280 सैमसंग S-25 अल्ट्रा मोबाइल फोन इंदौर भेजे थे. लेकिन जब खेप इंदौर पहुंची, तो वहां सिर्फ तीन बॉक्स ही पहुंचे. चौथा बॉक्स, जिसमें 75 मोबाइल फोन थे, गायब हो चुका था. शिकायत दर्ज होते ही आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

पुलिस ऐसे पहुंची आरोपी तक
इस हाई-प्रोफाइल चोरी की जांच के लिए इंस्पेक्टर सुशील गोयल की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई. एयरपोर्ट के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला. शिपमेंट लोडिंग और अनलोडिंग करने वाले सभी कर्मचारियों से पूछताछ की गई.

तकनीकी निगरानी के जरिए चोरी हुए मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की गई. पुलिस को पहला सुराग तब मिला जब चोरी के कुछ मोबाइल फोन ईस्ट पटेल नगर के एक मोबाइल डीलर सुमन कुमार के पास एक्टिव मिले. जब सुमन से पूछताछ हुई, तो उसने बताया कि उसने ये मोबाइल अरुण शर्मा (गाजियाबाद निवासी) से खरीदे थे.

अरुण ने आगे खुलासा किया कि उसने 34 मोबाइल फोन साहिल (मथुरा निवासी) से खरीदे थे, इसके अलावा, गुरुग्राम के फर्रुख नगर में चिंटू नामक एक दुकानदार से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिसे आरोपी निखिल ने ही बेचा था.

आरोपी ने ऐसे अंजाम दी वारदात
गिरफ्तारी के बाद आरोपी मोनू उर्फ निखिल कुमार ने कबूल किया कि वह पिछले दो साल से IGI एयरपोर्ट पर एयर इंडिया SATS कंपनी में लोडर के तौर पर काम कर रहा था. उसने लोडिंग के दौरान चार बड़े बॉक्स में रखे 280 मोबाइल देखे और लालच में आ गया. 

जब शिपमेंट का एक बॉक्स अलग-थलग पड़ा था, तो उसने उसे चोरी कर लिया. चोरी के बाद उसने मोबाइल फोन एयरपोर्ट के एक पुराने कंटेनर में छिपा दिए और धीरे-धीरे उन्हें बाहर निकालने लगा. उसने 55 मोबाइल फोन अपने दोस्त साहिल को बेचे और दो मोबाइल चिंटू को दो लाख रुपये में बेच दिए.

अब तक की बरामदगी और आगे की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस के मुताबिक अब तक कुल 36 चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं. मुख्य खरीददार साहिल फरार है, उसकी तलाश जारी है. बाकी बचे मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें- Delhi Budget 2025: यमुना में सफाई को लेकर CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान, कितना खर्च करेगी सरकार? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget