एक्सप्लोरर

Delhi Covid Advisory: दिल्ली सरकार ने कोरोना को लेकर जारी की एडवाइजरी, दिए ये निर्देश

Delhi Covid Advisory News: दिल्ली सरकार ने कोविड एडवाइजरी में सभी पॉजिटिव सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लोक नायक अस्पताल में भेजने को कहा है.

दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां और वैक्सीन की उपलब्धता के लिए तैयारी रखने को कहा गया है. सभी पॉजिटिव सैंपल्स को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लोक नायक हॉस्पिटल भेजेन को कहा है.

सात प्वाइंट्स में जारी की गई एडवाइजरी

  • अस्पताल की तैयारियों जिसमें बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स और अन्य दवाएं, वैक्सीन उपलब्ध हों। साथ ही, सभी उपकरण जैसे वेंटिलेटर, Bi-PAP, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और PSA प्लांट आदि सही और काम करने की स्थिति में हों.
  • स्टाफ की ट्रेनिंग हो. 
  • सभी स्वास्थ्य केंद्रों (OPD/IPD) में रोजाना इन मामलों की रिपोर्टिंग की जाए. 
  • दिल्ली स्टेट हेल्थ डाटा मैनेजमेंट पोर्टल पर सभी जरूरी सूचनाएं रोजाना भेजें।
  • कोविड-19 टेस्टिंग गाइडलाइंस के अनुसार पर्याप्त जांच सुनिश्चित करें. 
  • जीनोम सिक्वेसिंग के लिए लोकनायक अस्पताल भेजें
  • सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मास्क पहनने 

दिल्ली सरकार तैयार है- स्वास्थ्य मंत्री

इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा, "कल तक दिल्ली में कोरोना के कुल 23 केस आए थे. वो प्राइवेट लैब्स से आए हैं. दिल्ली सरकार इसको पहले देखना चाह रही है कि ये मरीज दिल्ली के थे या दिल्ली से बाहर से आए थे. ये एक अलग विषय है. दूसरा तैयारी के रूप में हमारी सारी मेडिकल सुप्रीटेंडेंट से बात हो गई है. डॉक्टर्स की सारी टीमों से बात हो रही है. किस भी चीज के लिए दिल्ली सरकार तैयार और तत्पर है."

'पैनिक होने की जरूरत नहीं'

मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा, "किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इस वैरिएंट ने जो रूप दिखाया है वो एक नॉर्मल इंफ्लूएंजा की तरह लगता है. बाकी जो रिपोर्ट आएगी वो आपके सामने लेकर आएंगे. अभी 23 मरीजों में सब ठीक है. मुझे नहीं लगता कि किसी को पैनिक होने की जरूरत है."

'8 सीनियर ऑफिसर्स विशेष रूप से लगाए गए'

पंकज सिंह ने कहा कि हॉस्पिटल्स किसी भी इमरजेंसी के लिए तैयार हैं. हमारे आठ सीनियर ऑफिसर्स को विशेष तौर पर लगाया हुआ है. रोज वो निरीक्षण करते हैं. रोज रिपोर्टिंग करते हैं. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget