एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में कोरोना के केसों में आई गिरावट, सरकार ने कोविड केयर और हेल्थ सेंटरों को बंद करने का लिया फैसला

राजधानी दिल्ली में कोविड संक्रमण की रफ्तार अब धीमी है और कोरोना के केसों में गिरावट आ रही है. इसी वजह से दिल्ली सरकार कोविड केयर सेंटर और कोविड हेल्थ केयर सेंटरों को बंद करेगी.

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में कोविड -19 केसों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है. कोविड के मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित 9,755 अस्पताल के बिस्तरों में केवल 62 पर ही मरीज हैं. इस वजह से दिल्ली के कोविड केयर सेंटर और हेल्थ केयर सेंटर में मरीजों का आना भी कम होता जा रहा है. इसलिए दिल्ली सरकार कई जगहों से कोविड केयर सेंटर और कोविड हेल्थ केयर सेंटरों को बंद करेगी.

दिल्ली में कोविड केयर सेंटरों में बिस्तरों की संख्या फरवरी की शुरुआत में 4,626 थी और अब यह घटकर वर्तमान में 875 हो गई है. इसलिए दिल्ली सरकार ने इनमें से अधिकतर केंद्रों को बंद करने का भी फैसला किया है. हालांकि दिल्ली सरकार ने भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर तीन सुव्यवस्थित केंद्र रखने का निर्णय लिया है. पिछले महीने के अंत में जारी आदेश में कहा गया था कि दिल्ली में कोविड-19 मामलों की सकारात्मकता दर में कमी है और बिस्तरों की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सात कोविड देखभाल केंद्रों को बंद करने की मंजूरी दी थी.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली सरकार ने पिछले महीने रामलीला ग्राउंड और गुरु तेग बहादुर अस्पताल के पास 500-500 बिस्तरों वाले दो कोविड केयर सेंटरों को बंद किया था. जिन केंद्रों को बंद किया गया है उनमें लोक नायक अस्पताल के पास शहनाई भोज, गुरुद्वारा रकाब गंज, गुरु तेग बहादुर अस्पताल के डीईएम ब्लॉक, चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेदिक चरक संस्थान और आयुर्वेदिक और यूनानी टिब्बिया कॉलेज और अस्पताल शामिल हैं.  

Delhi Covid-19 Effect: दिल्ली में कोरोना काल में महिला-पुरुष स्टरलाइजेशन में आई कमी, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर जिन तीन केंद्रों का रखरखाव किया जाएगा उनमें सावन कृपाल आश्रम, नाथूपुरा और संत निरंकारी मंडल मैदान में बने कोविड केयर सेंटर हैं. इसके अलावा राधा स्वामी में कोविड देखभाल केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप
दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन को 2 साल की जेल, कोर्ट ने लगाई फटकार
दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन को 2 साल की जेल, कोर्ट ने लगाई फटकार
ACP पर आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार को झटका, दिल्ली HC से नहीं मिली राहत
ACP पर आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार को झटका, दिल्ली HC से नहीं मिली राहत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget